चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से सीजन शुरू हुआ हैं तब से चोटों का सिलसिला लगातार जारी हैं। एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं और नतीजे भी चेन्नई के पक्ष में नहीं आ रहे हैं। धोनी और ब्रेविस अभी वापस भी नहीं आये थे कि एक और खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गया हैं।

अकील हुसैन भी चोट के चलते हुए बाहर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन चोट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा। सीएसके अब तक अपने शुरुआती 3 मुकाबलों में एक भी अपने नाम नहीं कर पाई हैं। वहीँ अगले मैच में हुसैन के चोटिल होने के चलते वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

काफ स्ट्रेन के चलते हुए बाहर

अकील साइड स्ट्रेन के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। मीडिया ख़बरों की मानें, तो उनको दिल्ली के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में खिलाने की बात चल रही थी ताकि नूर अहमद के साथ उनकी जोड़ी रंग ला सकें। लेकिन उनकी चोट ने चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस साल ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें बेस प्राइस 2 करोड़ में ख़रीदा था। सीएसके फिलहाल अभी 3 विदेशी प्लेयर्स के साथ ही खेल रही हैं।

फिटनेस टेस्ट पर निर्भर हैं धोनी और ब्रेविस का खेलना

डेवाल्ड ब्रेविस भी पूरी तरह से फिट होने वाले हैं और अगर वो फिटनेस टेस्ट पास करते हैं तो दिल्ली के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। मीडिया ख़बरों की मानें, तो उनका 11 अप्रैल वाले मैच में खेलना तय हैं। हालाँकि एमएस धोनी उस मैच में खेलेंगे या नहीं ये सिर्फ फिटनेस टेस्ट पर ही निर्भर करेगा। क्योंकि, उनकी काफ की इंजरी पूरी तरह से सही नहीं हुई हैं।

जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में खेल रही हैं उसमें उनके अनुभव की बहुत जरुरत हैं। मिडल आर्डर में उनका खेलना और कीपिंग सीएसके के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि वो गेम को कण्ट्रोल करना जानते हैं।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version