Thursday, June 4

RR vs MI मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का 13वां मुकाबला इनॉगरल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रियान पराग की कप्तानी वाली RR है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में MI एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs MI मैच में कौन जीतेगा।

RR vs MI में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 31

राजस्थान रॉयल्स जीता: 14

मुंबई इंडियंस जीता: 16

नो रिजल्ट: 1

RR vs MI: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।

शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग जरूर है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर- 183

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 171

RR vs MI: संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।

RR vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के चलते टॉप ऑर्डर में फायरपावर है, जबकि रियाँ पराग और शिमरॉन हेटमायर मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।

फिनिशिंग के लिए रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अनुभव लाते हैं जबकि रवि बिश्नोई मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं। आरआर की टीम काफी बैलेंसड और मजबूत हैं।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के पास भी रेयान रिकलतन और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हैं। वहीँ फिनिशिंग के लिए हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बिग हिटर्स हैं। जबकि, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह ग़जंफर और मिचेल सैंटनर हैं।

RR vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन मुंबई इंडियंस के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के RR vs MI मुकाबले में राजस्थान के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक उन्होंने अपने घर में सभी मुकाबले जीते है। MI भी बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, और यह मैच मुंबई इंडियंस ही जीतेगी। क्योंकि उनके पास ज्यादा मैच विनर्स हैं और चीट कोड जसप्रीत बुमराह भी हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version