आईपीएल 2026 को शुरू होने में कुछ समय बाकी है। ऐसे में सभी टीमें जोर-शोरों से तैयारी में जुटी हुई हैं। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी भी इक्का-दुक्का टीमें ऐसी हैं जिन्होंने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान कौन हैं।
आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान
1. चेन्नई सुपर किंग्स – (Ruturaj Gaikwad)
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इस बार ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे। वह पिछले साल चोट के चलते पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार वह फिर से सीएसके की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।
2. मुंबई इंडियंस – (Hardik Pandya)
मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार फिर से हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। वह पिछले दो सालों से कप्तानी कर रहे हैं और पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी।
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Rajat Patidar)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी इस बार भी रजत पाटीदार संभालेंगे। पिछले साल उनकी कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। इस बार वह अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।
4. गुजरात टाइटंस – (Shubman Gill)
गुजरात टाइटंस की कप्तानी भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। वह भी पिछले दो सालों से टीम की अगुवाई कर रहे हैं, लेकिन इस बार खिताब जिताना चाहेंगे।
5. सनराइजर्स हैदराबाद – (Pat Cummins)
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी फिर से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस संभालते हुए नजर आएंगे। टीम का पिछला सीजन खराब गया था, लेकिन इस बार वह कमबैक करना चाहेंगे। वह इस लीग के इकलौते ओवरसीज कप्तान हैं।
6. पंजाब किंग्स – (Shreyas Iyer)
पंजाब किंग्स की इस सीजन कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। उनकी लीडरशिप में टीम फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी। फिर से वह कप्तानी करते हुए दिखेंगे।
7. लखनऊ सुपर जायंट्स – (Rishabh Pant)
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी इस बार भी ऋषभ पंत करते हुए नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और न ही उनका खुद का। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
8. दिल्ली कैपिटल्स – (Axar Patel)
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार भी अक्षर पटेल संभालते हुए दिखेंगे। उन्होंने पिछले सीजन ही पहली बार कमान संभाली थी और टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन आखिर में लगातार मुकाबले हारने की वजह से वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी।
9. कोलकाता नाइट राइडर्स –
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम पर अभी कोई मोहर नहीं लगाई है। पिछले साल अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली थी। देखना होगा कि इस बार यह जिम्मेदारी किसे मिलती है।
10. राजस्थान रॉयल्स – (Riyan Parag)
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस सीजन रियान पराग संभालेंगे। संजू सैमसन के ट्रेड के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। पिछले साल भी उन्होंने कुछ मैचों में कप्तानी की थी।
- चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़
- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
- सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
- लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
- दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
- राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
- कोलकाता नाइट राइडर्स- अभी कप्तान का ऐलान नहीं हुआ







