Thursday, June 11

3 key Players in the SRH vs KKR Match: IPL 2026 के इस रोमांचक सीजन में अब तक कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी बार टूर्नामेंट का छठा मैच 2 अप्रैल, गुरुवार को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा।

दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास होगा क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के मनसूबे से मैदान पर उतरेंगी। पिछली हार को देखते हुए प्लेइंग XI में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन पर इस मैच के दौरान फैंस की खास नजर रहने वाली है।

1. ईशान किशन (SRH)

इस मुकाबले में ईशान किशन के ऊपर भी सभी क्रिकेट फैंस की नजर रहने वाली है। फैंस की नजरें न सिर्फ उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर होंगी, बल्कि कप्तानी में उनके फैसलों पर भी टिकी रहेंगी।

All Eyes Will Be on These 3 Players in the SRH vs KKR Match
All Eyes Will Be on These 3 Players in the SRH vs KKR Match

IPL 2026 की शुरुआत उन्होंने शानदार अंदाज़ में की थी। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, उस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 201 रन से ज्यादा का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई, जिसके चलते अब किशन पर इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। इस वक्त उनको बढ़िया खेल दिखाना होगा।

2. फिन एलन (KKR)

न्यूजीलैंड के युवा विस्फोटक ओपनर फिन एलन इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी लाइनअप के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने IPL में भी अपनी छाप छोड़ी, जहां वे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में मौजूद रहे।

 

एलन का इस मैदान से खास जुड़ाव भी रहा है, क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इस स्टेडियम में तूफानी शतक जड़ा था। अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद के नए गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ पावरप्ले में टिक जाते हैं, तो KKR के लिए 220+ का स्कोर बनाना काफी आसान हो सकता है। ऐसे में वह इस मैच के उन खिलाड़ियों में से एक होंगे, जिन पर फैंस की खास नजर रहेगी।

3. वरुण चक्रवर्ती (KKR)

भारत के अनुभवी मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस मुकाबले में फैंस के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जहां एक ओर बल्लेबाज सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं चक्रवर्ती अपनी अनोखी गेंदबाजी के कारण अलग पहचान बना रहे हैं।

All Eyes Will Be on These 3 Players in the SRH vs KKR Match
All Eyes Will Be on These 3 Players in the SRH vs KKR Match

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर, खासकर हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन के खिलाफ उनके चार ओवर काफी अहम साबित हो सकते हैं। उनकी गेंदबाजी मैच में अहम भूमिका अदा कर सकती है। साथ ही, ईडन गार्डन की पिच पर वानखेड़े की तुलना में ज्यादा ग्रिप मिलती है, जिससे उन्हें अपनी लय में लौटने में मदद मिल सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मौके को किस तरह भुनाते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version