IPL 2026 head coach: Indian Premier League का 18वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। कई टीमों ने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं और हेड कोच नए खिलाडियों को निखारने में जुटे हैं। इस बार कुछ टीमों के साथ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इस बार Punjab Kings और Lucknow Super Giants अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मनसूबे से मैदान पर उतरेगी।
आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइज़ियों ने अपने-अपने हेड कोचों का ऐलान कर दिया है। हर कोच अपने साथ इंटरनेशनल अनुभव और रणनीतिक समझ लेकर आ रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको सभी टीमों के कोच के बारे में बताएँगे।
सभी आईपीएल टीमों के हेड कोच 2026 में (IPL 2026 head coach)
1. Mahela Jayawardene – Mumbai Indians
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने 2025 में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के तौर पर वापसी की है। इससे पहले वह 2017 से 2022 तक टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, और उनके कार्यकाल में टीम ने 2019 व 2020 में दो बार खिताब अपने नाम किया था। उनकी वापसी के बाद टीम के फिर एक बार टाइटल विनिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
2. Stephen Fleming- Chennai Super Kings
आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे समय तक कोचिंग करने वाले स्टीफन फ्लेमिंग संन्यास के तुरंत बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। वे ड्रेसिंग रूम में संतुलित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। उन्हें ने अपने कार्यकाल में कई युवा खिलाडियों को निखारा है।
3. Kumar Sangakkara – Rajasthan Royals
राहुल द्रविड़ के अलग होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर कुमार संगकारा को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। वह 2021 से 2024 तक इस भूमिका में रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम 2022 में फाइनल तक पहुंची और 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। इस बार टीम IPL ट्राफी जीतने के मनसूबे से उतरेगी।
4. Ashish Nehra – Gujarat Titans
गुजरात टाइटंस की कोचिंग की कमान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के हाथों में है। 2022 में टीम के गठन के साथ ही वे इससे जुड़े हुए हैं और उन्होंने रणनीति तथा प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनके कोचिंग में GT की टीम एक बार फाइनल मुकाबला जीता चुकी, दूसरी बार जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
5. Abhishek Nair – Kolkata Knight Riders
पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर 2025 में केकेआर से जुड़े और चंद्रकांत पंडित के हटने के बाद आईपीएल 2026 से पहले उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे Gautam Gambhir के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में UP Warriorz का मार्गदर्शन भी किया है।
6. Andy Flower – Royal Challengers Bengaluru
मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एंडी फ्लावर के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी, जिन्हें 2023 में मुख्य कोच बनाया गया था। उन्होंने संजय बांगर की जगह 2025 में लिया था। फ्लावर ने टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था। टी20 लीग इतिहास के सफल कोचों में शुमार फ्लावर आगामी सीजन में भी जीत की लय बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।
7. Hemang Badani – Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स 2026 में भी अपने कोचिंग ढांचे को लगभग पहले जैसा ही बनाए रखेगी। 2024 में JSWऔर जीएमआर समूहों के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं, जिसके तहत हेमंग बदानी को हेड कोच नियुक्त किया गया, जबकि वेंगुगल राव को क्रिकेट डायरेक्टर की भूमिका दी गई है। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज Ian Bell को सहायक कोच बनाया गया है।
8. Ricky Ponting – Punjab Kings
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 2025 से पंजाब किंग्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में Shreyas Iyer की कप्तानी वाली टीम इस सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
9. Justin Langer – Lucknow Super Giants
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 से पहले जस्टिन लैंगर पर भरोसा बरकरार रखते हुए उन्हें मुख्य कोच बनाए रखने का निर्णय लिया है। 2024 और 2025 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट के बावजूद फ्रेंचाइज़ी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। अपने सख्त अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले लैंगर अब टीम को खिताब जीतने के लिए प्लेयर्स के साथ खास रोल अदा कर सकते हैं।
10. Daniel Vettori – Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 में डेनियल विटोरी को हेड कोच नियुक्त किया गया था। शांत और संतुलित व्यक्तित्व के लिए मशहूर विटोरी टीम को मजबूत करने और युवा खिलाडियों को आगे बढ़ाने पर खास ध्यान देते हैं। उनके नेतृत्व में ऑरेंज आर्मी अपने आईपीएल खिताब के इंतजार को समाप्त करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी।







