Sunday, February 22

POTM awards in the T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 20 फरवरी को खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेले गए इस मैच में एडम जैम्पा ने 3.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 9.4 ओवर में ही पूरा कर लिया था। एडम जैम्पा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इस आर्टिकल में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

विराट कोहली – 8 POTM अवॉर्ड

Virat Kohli ने टी20 वर्ल्ड कप में 2012 से 2024 तक कुल 7 बार भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 35 मैच खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।

टी20 विश्व कप के 35 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1292 रन बनाए हैं। साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Adam Zampa – 6 POTM अवॉर्ड

एडम जैम्पा ने ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 3.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब तक जैम्पा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 25 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान वो सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम कुल 6 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं।

क्रिस गेल, माहेला जयवर्धने और शेन वाटसन – 5-5 POTM अवॉर्ड

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Mahela Jayawardene ने 2006 से 2014 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले और इस दौरान 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1016 रन बनाए। जयवर्धने अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं।

Chris Gayle ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया। वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 31 पारियों में 965 रन बनाए और साथ ही इस टूर्नामेंट में 10 विकेट भी झटके। वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Shane Watson ने टी20 विश्व कप में 24 मैच खेलते हुए 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की 22 पारियों में 537 रन बनाए और 22 विकेट भी अपने नाम किए। वाटसन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version