Monday, August 18

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में खेलते हुए मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्यूंकि अब सूर्यकुमार एक आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बीती 26 मई को उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 57 रनों की पारी खेलकर इस उपलब्धि को हासिल किया था। चलिए एक आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के लिए 600 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सूर्यकुमार यादव :-

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम पर दर्ज हो गया है। इस सीजन में खेलते हुए उन्होंने अभी तक कुल 14 मैचों में 71.11 की औसत से 640 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 5 अर्धशतक भी आए हैं।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके बाद अब प्लेऑफ में मुंबई की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलना है। इसके अलावा सूर्यकुमार ने इस आईपीएल सीजन के हर मैच में 25 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इतिहास में पहली बार ही ऐसा हुआ है।

2. सचिन तेंदुलकर :-

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में साल 2010 के आईपीएल में खेलत हुए मुंबई की टीम उपविजेता रही थी। तब मुंबई इंडियंस की टीम को फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस सीजन में मास्टर ब्लास्टर सचिन ने तब अपनी शानदार कप्तानी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 47.53 की बल्लेबाजी औसत से कुल 618 रन बनाए थे। तब उनकी स्ट्राइक रेट 132.61 रही थी। तब उनके नाम पर 5 अर्धशतक भी आए थे। उस समय आईपीएल में सचिन तेंदुलकर ‘ऑरेंज कैप’ हासिल करने वाले पहले भारतीय भी बने थे।

3. सूर्यकुमार यादव :-

आईपीएल 2023 के सीजन में भी सूर्यकुमार यादव ने काफी शानदार खेल दिखाया था। उस सीजन में उनकी शुरुआत काफी खराब रही थी, लेकिन जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढ़ा उनके रनों की गति भी बढ़ती ही चली गई। उस सीजन में खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 46.54 की बल्लेबाजी औसत से कुल 605 रन बनाए थे।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

वहीं इसी सीजन में उनके बल्ले से 5 अर्द्धशतक और एक शानदार शतक भी आया था। इसके अलावा यह स्टार बल्लेबाज उस सीजन में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे। तब सूर्यकुमार की स्ट्राइक रेट (181.13) कम से कम 425 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अच्छी भी थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version