Thursday, March 19

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इस मौजूदा समय में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी के चलते GT ने 58 रन से मैच जीता था। इसके अलावा अब वह 30 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हुए हैं। आइए IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. शॉन मार्श :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों की सूचि में अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2008 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

Shaun Marsh
Shaun Marsh

इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने शुरुआती 30 पारियों के बाद 1338 रन बनाए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 71 मैच खेलने के बाद 39.95 की बल्लेबाजी औसत और 132.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,477 रन बनाए थे। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 20 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

2. साई सुदर्शन :-

आईपीएल की लीग में साई सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। इस सूचि में वह अभी दूसरे नंबर पर आते हैं। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल में 30 मुकाबले खेले हैं।

Sai Sudarshan
Sai Sudarshan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में 48.40 की बल्लेबाजी औसत और 141.60 की स्ट्राइक रेट से 1,307 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाया है। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन का रहा है। इस सलामी बल्लेबाज ने अपना पहला मैच गुजरात की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेला था।

3. क्रिस गेल :-

क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर यूनिवर्स बॉस के नाम से जाने वाले कैरेबियाई दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की गिनती भी काफी आक्रामक बल्लेबाजों में होती थी। इस मामले में वह अभी तीसरे पायदान पर आते हैं। तभी तो आईपीएल में अपनी 30 पारियों में खेलने के बाद उन्होंने 43.88 की बल्लेबाजी औसत से 1,141 रन बनाए थे।

Chris Gayle
Chris Gayle

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि उन्होंने आईपीएल 2011 और 2012 में लगातार 2 सीजन में ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा किया था। उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 39.72 की बल्लेबाजी औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए थे।

4. केन विलियमसन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन में साल 2015 में आईपीएल में अपना पदार्पण किया था। वह इस सूचि में अभी चौथे स्थान पर आते हैं। आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने अपनी 30 पारियों में 1,096 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 735 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी।

Kane Williamson
Kane Williamson

जबकि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में अभी तक 79 मैचों में 35.46 की बल्लेबाजी औसत और 125.61 की स्ट्राइक रेट से 2,128 रन बनाए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से 18 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस बार वह साल 2025 की मेगा-नीलामी में अनसोल्ड भी रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version