Saturday, March 14

IPL 2025 में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से मात देकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जहां पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 245 रन बनाए, वहीं SRH ने सिर्फ 18.3 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो बने अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

पंजाब ने किया बड़ा स्कोर, लेकिन गेंदबाज़ी रही ढीली

SRH vs PBKS, Abhishek Sharma century, SRH beat Punjab by 8 wickets
SRH vs PBKS, Abhishek Sharma century/Getty Images

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रियांश आर्य ने 13 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों पर 42 रन ठोके। लेकिन शो का स्टार बने कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

नीहल वढेरा (27 रन) और स्टॉइनिस (11 गेंदों पर नाबाद 34 रन) ने भी अहम योगदान दिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

SRH ने मजाक- मजाक में जीत लिया मैच

IPL 2025, PBKS Won the toss
IPL 2025, PBKS Won the toss/Getty Images

लक्ष्य बड़ा था, लेकिन SRH की ओपनिंग जोड़ी ने इसे मज़ाक बना दिया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले 6 ओवर में ही 83 रन जोड़ दिए। ट्रैविस हेड ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए, लेकिन असली तूफान तो अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने 55 गेंदों में 141 रन जड़ दिए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

अभिषेक ने 19 गेंदों में अर्धशतक और 40 गेंदों में शतक पूरा किया। जब वो 16वें ओवर में आउट हुए, तब तक SRH मैच लगभग जीत चुका था। अंत में हेनरिक क्लासेन (21*) और ईशान किशन (9*) ने टीम को 18.3 ओवर में 247 रनों तक पहुंचा दिया।

पंजाब की गेंदबाज़ी में हर कोई पिटा

पंजाब के सभी गेंदबाज़ SRH के सामने बेबस नज़र आए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया। बाकी गेंदबाज़ों की हालत बेहद खराब रही, यश ठाकुर ने 2.3 ओवर में 40 रन लुटाए, मार्को यान्सन ने सिर्फ 2 ओवर में 39 रन दिए। यहां तक कि अनुभवी युज़वेंद्र चहल ने भी 4 ओवर में 56 रन दे डाले।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version