IPL 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को रद्द के दिया है। क्यूंकि इसे पहले बीते दिन 8 मई को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच भी रद्द कर दिया गया था।आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बीते दिन रद्द हुआ था पंजाब-दिल्ली मैच :-

आईपीएल 2025 में बीते दिन 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया था। यह मैच बारिश के चलते हुए देरी से शुरू हुआ था। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। वहीं तब मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अपनी पारी के 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।

BCCI
BCCI

इसके बाद फिर मैच को रोक दिया गया था। इस मैच में पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 28 बॉल पर 50 रन बनाए। इस बीच हम आपको यहां पर यह भी बता देना चाहते हैं कि मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ। जिसके चलते हुए इस मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया।

कुछ ही मिनटों में खाली हुआ स्टेडियम :-

आईपीएल 2025 के सीजन में इस बार मैच नंबर-58 का आयोजन धर्मशाला में किया गया था। जब यह मैच खेला जा रहा था तभी वहां से 80 किलोमीटर दूर पठानकोट में पाकिस्तान ने ड्रोन और हवाई हमले कर दिए।

BCCI Vice President Rajiv Shukla
BCCI Vice President Rajiv Shukla

इसके बाद धर्मशाला में भी ब्लैकआउट हो गया। इसके चलते हुए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कैंसिल कर दिया गया। वहीं फिर इसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अरुण धूमल ने मैदान पर आकर दर्शकों से वापस लौटने के लिए कह दिया था। इसके बाद कुछ ही देर में स्टेडियम खाली हो गया।

आज बीसीसीआई लेगी फैसला :-

इस बार आईपीएल का यह 18वां संस्करण आगे जारी रहेगा या नहीं, इस पर फिलहाल अभी संशय बना हुआ है। इसके चलते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस संबंध में आज 9 मई को एक बैठक करने वाली है।

BCCI
BCCI

इसके बाद आईपीएल 2025 पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों को लेकर पिछले दिन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को भी धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था। तभी तो अब भारतीय बोर्ड को इस टूर्नामेंट के भविष्य पर कोई निर्णय लेना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version