IPL 2025: आईपीएल 2025 पर इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का साफ असर देखा जा रहा है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट के कैंसिल होने की चर्चाएं काफी तेज हो गईं हैं। वहीं आज बीसीसीआई इस पर बड़ा फैसला ले सकती है। क्यूंकि बीते दिन 8 मई को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच भी रद्द कर दिया गया था।
तब इस मैच का आयोजन हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था। वहीं इस मैच को पहली पारी के आधे ओवर के बाद ही रोक दिया गया था। इस बीच यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से लिया गया था। इसके चलते हुए अब आईपीएल लीग के 18वें संस्करण पर सवालिया निशान लग गया है।
बीते दिन रद्द हुआ था पंजाब-दिल्ली मैच :-
आईपीएल 2025 में बीते दिन 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया था। यह मैच बारिश के चलते हुए देरी से शुरू हुआ था। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। वहीं तब मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अपनी पारी के 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।

इसके बाद फिर मैच को रोक दिया गया था। इस मैच में पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 28 बॉल पर 50 रन बनाए। इस बीच हम आपको यहां पर यह भी बता देना चाहते हैं कि मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ। जिसके चलते हुए इस मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया।
कुछ ही मिनटों में खाली हुआ स्टेडियम :-
आईपीएल 2025 के सीजन में इस बार मैच नंबर-58 का आयोजन धर्मशाला में किया गया था। जब यह मैच खेला जा रहा था तभी वहां से 80 किलोमीटर दूर पठानकोट में पाकिस्तान ने ड्रोन और हवाई हमले कर दिए।

इसके बाद धर्मशाला में भी ब्लैकआउट हो गया। इसके चलते हुए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कैंसिल कर दिया गया। वहीं फिर इसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अरुण धूमल ने मैदान पर आकर दर्शकों से वापस लौटने के लिए कह दिया था। इसके बाद कुछ ही देर में स्टेडियम खाली हो गया।
आज बीसीसीआई लेगी फैसला :-
इस बार आईपीएल का यह 18वां संस्करण आगे जारी रहेगा या नहीं, इस पर फिलहाल अभी संशय बना हुआ है। इसके चलते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस संबंध में आज 9 मई को एक बैठक करने वाली है।

इसके बाद आईपीएल 2025 पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों को लेकर पिछले दिन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को भी धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था। तभी तो अब भारतीय बोर्ड को इस टूर्नामेंट के भविष्य पर कोई निर्णय लेना होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







