Sunday, February 1

Superbet Chess Classic: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने अभियान की शुरुआत अपने ही देश के साथी खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद के साथ ड्रॉ खेलकर की है। इसके अलावा फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और वेस्ली सो ने दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद अपनी संयुक्त बढ़त बना ली है। क्यूंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव और रोमानिया के डेक बोगदान-डेनियल को हराया है।

गुकेश ने प्रज्ञानंद से खेला ड्रॉ :-

सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स में भारत के दिग्गज चेस खिलाड़ी और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने साथी खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की है। इस मैच में खेलते हुए ये दोनों भारतीय खिलाड़ी गुकेश और प्रज्ञानानंद 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमत हुए थे।

D gukesh
D Gukesh

इसके अलावा सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स में इस बार दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के मैच में फ्रांस के फिरोजा ने फ्रांस के ही मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव को हराया है। जबकि एक अन्य मैच में वेस्ली सो ने रोमानिया के डेक बोगदान-डेनियल को हराया है। इसके चलते हुए अब इन दोनों ने टूर्नामेंट में अपनी संयुक्त बढ़त बना ली है।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा यह प्रतियोगिता भी ग्रैंड शतरंज टूर का ही हिस्सा है। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 350,000 डॉलर है। इसके अलावा अन्य मैचों में पोलैंड के डूडा जान क्रिस्टोफ ने अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेला है। जबकि अमेरिका के लिए लेवोन अरोनियन ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ ड्रा खेलकर अपने अंक बांटे हैं।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स टूर्नामेंट में खेलते हुए फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और वेस्ले सो जीत दर्ज करते हुए एक-एक अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैं। इसके बाद अंक तालिका में गुकेश, प्रज्ञानानंदा, अरोनियन, अब्दुसत्तोरोव, करुआना और डूडा जैसे खिलाड़ी आते हैं। वहीं इस बार अन्य चेस खिलाड़ी डेक और मैक्सिम का अभी तक खाता तक नहीं खुल पाया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version