Sunday, March 22

IPL 2025, LSG vs RCB:- आईपीएल 2025 में आज 9 मई को 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक ऋषभ पंत की कप्तानी में कुल 5 मैच जीते हैं। जबकि आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अभी तक कुल 8 मुकाबले जीते हैं। तभी तो अब यह मैच प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए काफी रोमांचक होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।

लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच कुल 5 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को अभी तक 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस बीच 2 मैचों में लखनऊ की टीम को जीत हासिल हुई है।

RCB
RCB

वहीं इस मौजूदा संस्करण में इन दोनों टीमों के बीच आज पहला मैच ही खेला जाएगा। इससे पहले IPL 2024 में भी ये दोनों टीमें आपसे में भिड़ी थी। तब इनके बीच एक मैच खेला गया था। उस मैच को तब लखनऊ की टीम ने 28 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम काफी शानदार फॉर्म में है। इसके चलते हुए यह टीम आज भी अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। इसके अलावा आज के मैच में आरसीबी के चोटिल बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की जगह स्वास्तिक चिकारा को मौका मिल सकता है। जबकि अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद आज के मैच में फिल सॉल्ट LSG के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

RCB की संभावित एकादश : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, स्वास्तिक चिकारा, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड और यश दयाल।

आज ये हो सकते है RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे और स्वप्निल सिंह।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ काफी बड़ी हार मिली थी। तभी तो अब लखनऊ की टीम उस हार को भुलाकर आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने की सोचेगी। इसके अलावा LSG के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस पूरे सीजन में खामोश रहा है। लेकिन आज के मैच में टीम को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित एकादश : एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

आज ये हो सकते है LSG के इम्पेक्ट प्लेयर :- रवि बिश्नोई, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके और शाहबाज अहमद।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 192.52 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं। जबकि उनके अन्य बल्लेबाज मार्करम ने भी पिछले 10 मैच में 148.66 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं।

Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025
Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025

वहीं आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी खेले अपने पिछले 10 मैच में 141.13 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में दिग्वेश ने पिछले 10 मैच में 10 विकेट लिए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैच में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि जोश हेजलवुड ने भी अपने पिछले 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : निकोलस पूरन और फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज : विराट कोहली (उपकप्तान), मिचेल मार्श, आयुष बडोनी और रजत पाटीदार।

ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम और क्रुणाल पांड्या (कप्तान)।

गेंदबाज : भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रवि बिश्नोई।

आईपीएल 2025 में आज 9 मई को RCB और LSG के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version