IPL 2025, LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 9 मई को 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक ऋषभ पंत की कप्तानी में कुल 5 मैच जीते हैं। जबकि आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अभी तक कुल 8 मुकाबले जीते हैं। तभी तो अब यह मैच प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए काफी रोमांचक होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच से पहले जान लेते हैं दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन।

लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच कुल 5 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को अभी तक 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस बीच 2 मैचों में लखनऊ की टीम को जीत हासिल हुई है।

Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025
Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025

वहीं इस मौजूदा संस्करण में इन दोनों टीमों के बीच आज पहला मैच ही खेला जाएगा। इससे पहले IPL 2024 में भी ये दोनों टीमें आपसे में भिड़ी थी। तब इनके बीच एक मैच खेला गया था। उस मैच को तब लखनऊ की टीम ने 28 रनों से जीत लिया था।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक LSG की टीम ने कुल 19 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 9 में जीते हैं, जबकि इस बीच उनको 9 में ही हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनका एक मैच यहां पर बेनतीजा रहा है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant/Getty Images

इस मैदान पर लखनऊ की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ आरसीबी की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 1 ही मैच खेला है। तब इस मैच में खेलते हुए आरसीबी टीम को जीत मिली थी। तभी तो अब इस मैच में लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर पहली बार आरसीबी की टीम को हराना चाहेगी।

LSG vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11ः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11ः जैकब बैथेल, विराट कोहली, रजत पाटादीर (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एन्गिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version