IPL 2025, LSG vs RCB:- आईपीएल 2025 में आज 9 मई को 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक ऋषभ पंत की कप्तानी में कुल 5 मैच जीते हैं। जबकि आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अभी तक कुल 8 मुकाबले जीते हैं। तभी तो अब यह मैच प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए काफी रोमांचक होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की पिच रिपोर्ट भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहीं अभी तक इस सीजन में यहां पर कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से एक पारी में ही यहां पर किसी टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे – जैसे खेल आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 9 मई को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। तभी तो आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज शुक्रवार को यहां बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है।

IPL में इकाना स्टेडियम के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 19 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 10 में जीत हासिल हुई है।

Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025
Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025

जबकि इस बीच एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकला है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक LSG की टीम ने कुल 19 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 9 में जीते हैं, जबकि इस बीच उनको 9 में ही हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनका एक मैच यहां पर बेनतीजा रहा है।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

इस मैदान पर लखनऊ की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ आरसीबी की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 1 ही मैच खेला है। तब इस मैच में खेलते हुए आरसीबी टीम को जीत मिली थी। तभी तो अब इस मैच में लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर पहली बार आरसीबी की टीम को हराना चाहेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version