Saturday, June 13

Battlegrounds Mobile India Series 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स का दूसरा दिन शुरू होते ही मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। पहले दिन Team Soul और GodLike Esports ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीडरबोर्ड में बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे दिन बाकी टीमें ज़बरदस्त वापसी की कोशिश में हैं।

टूर्नामेंट में अब सिर्फ 12 मैच बाकी हैं, ऐसे में दूसरा दिन काफी अहम माना जा रहा है। यही दिन तय कर सकता है कि कौन सी टीम ट्रॉफी की रेस में आगे निकलेगी।

BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स पॉइंट्स टेबल (मैच 12 के बाद)

  1. Team Soul – 117 पॉइंट्स
  2. Genesis Esports – 114 पॉइंट्स
  3. GodLike Esports – 96 पॉइंट्स
  4. Vasista Esports – 89 पॉइंट्स
  5. Victores Sumus – 85 पॉइंट्स
  6. Orangutan Gaming – 85 पॉइंट्स
  7. Revenant Xspark – 78 पॉइंट्स
  8. Wyld Fangs – 77 पॉइंट्स
  9. Learn From Past – 64 पॉइंट्स
  10. MYTH Official – 64 पॉइंट्स
  11. Reckoning Esports – 61 पॉइंट्स
  12. K9 Esports – 60 पॉइंट्स
  13. Meta Ninza – 56 पॉइंट्स
  14. NEBULA Esports – 51 पॉइंट्स
  15. Team Tamilas – 48 पॉइंट्स
  16. WELT Esports – 41 पॉइंट्स

दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल जानें

दूसरे दिन भी 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मैप्स का क्रम कुछ इस प्रकार से रखा गया

  • मैच 7: रोंडो
  • मैच 8: एरंगेल
  • मैच 9: एरंगेल
  • मैच 10: एरंगेल
  • मैच 11: मिरामार
  • मैच 12: मिरामार

BGIS  फ़ाइनल्स का फ़ॉर्मेट और वेन्यू

  • कुल 18 मैच (3 दिन में)
  • हर दिन 6 मैच
  • वेन्यू: Chennai Trade Centre
  • अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम बनेगी Champion

कब और कहाँ देखें

लाइव एक्शन दोपहर 12:30 PM IST से शुरू होगा। फैंस Krafton India Esports के YouTube चैनल पर मैच देख सकते हैं, जहाँ हिंदी, अंग्रेज़ी और कई रीजनल भाषाओं में स्ट्रीम उपलब्ध है।

दूसरे दिन की शुरुआत के साथ ही सभी टीमें बेहतर प्लेसमेंट और किल पॉइंट्स के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी, जिससे दर्शकों को और भी ज़्यादा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version