Full Schedule of IPL 2026 Matches at Ekana Cricket Stadium Lucknow: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का घरेलू मैदान है। इस अत्याधुनिक स्टेडियम की गिनती भारत के बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में होती है और यह दर्शकों को क्रिकेट देखने का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस के लिए यह स्टेडियम बेहद खास है, क्योंकि यहां उनकी टीम ने उन्हें कई रोमांचक मुकाबले देखने का मौका दिया है। एकाना स्टेडियम में खेले गए IPL मैचों में रोमांच चरम पर होता है और यहां की दर्शक क्षमता क्रिकेट प्रेमियों को एक अलग अनुभव देती है।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना 2017 में हुई थी और यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अंतर्गत आता है। शुरूआत में इसे सिर्फ एकाना क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इसका नाम बदला गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
यह स्टेडियम अपनी आधुनिक सुविधाओं, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पिच के लिए जाना जाता है। यह स्टेडियम IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करता है और कई रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहा है।
एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह स्टेडियम कुछ ख़ास नहीं रहा है, उन्होंने अपने घरेलू दर्शकों के सामने उनको निराशा किया है।। इस मैदान पर LSG ने अब तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 9 मैचों में जीत और 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, एक मैच (सीएसके के खिलाफ 2023 में) नो रिजल्ट भी रहा है।
एकाना स्टेडियम में LSG का सबसे बड़ा स्कोर 227/3 रहा है, जो उन्होंने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा, इस ग्राउंड पर उनका सबसे कम स्कोर 108 रहा है, जो उन्होंने 2023 में ही आरसीबी के खिलाफ दूसरी पारी में दर्ज किया था। यह आईपीएल इतिहास में उनका सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
इस मैदान की पिच संतुलित मानी जाती है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है। लाल मिटटी की पिच रनों से भरी हुई होती हैं जबकि, काली मिट्टी में रनों का सूखा रहता हैं।
हालाँकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान पर कई यादगार जीत दर्ज की हैं और आने वाले IPL सीजन में भी अपने प्रदर्शन को और मजबूत करने के लिए तैयार है।
IPL 2026 में लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले
IPL 2026 में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में कुछ मुकाबले होने हैं। LSG अपने सभी घरेलू मैच यहीं खेलेगी। इस मैदान पर सीजन का पहला मुकाबला 01 अप्रैल को LSG और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
IPL 2026 में एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
01 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे- लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
12 अप्रैल, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे- लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस







