Thursday, June 18

Full Schedule of IPL 2026 Matches at Eden Gardens Kolkata: ईडन गार्डन्स पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है और यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड भी है।

यह भारत का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 66,000 है। इसे भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेले गए हैं। IPL के दौरान यह मैदान हमेशा फैंस से खचाखच भरा रहता है, और KKR फैंस की ऊर्जा इसे और भी खास बना देती है।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के घरेलू मैचों का खासा रोमांच रहता है। आईपीएल में तीन बार खिताब जीत चुकी KKR ने यहाँ पर कई यादगार मुकाबले जीते हैं।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम का इतिहास

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थापना 1864 में हुई थी और यह भारत का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अंतर्गत आता है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसकी एक खास पहचान है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

इस मैदान पर 1987 के क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। इसके अलावा, 2001 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक साझेदारी भी यहीं हुई थी, जिसने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दी।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम एक किले की तरह है। KKR ने इस मैदान पर अब तक कुल 90 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 53 मैचों में जीत मिली है और 37 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैदान पर KKR का सबसे बड़ा स्कोर 261 रन है, जबकि न्यूनतम स्कोर 108 रन रहा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है। उन्होंने घरेलू टीम के खिलाफ 262 रनों का टारगेट चेज किया था, जो टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

IPL 2026 में भी ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबले रोमांच से भरपूर होंगे। यहां की भीड़ और माहौल किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए एक यादगार अनुभव होता है।

IPL 2026 में कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले

IPL 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कुछ मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर पहला मुकाबला 2 अप्रैल को KKR और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

IPL 2025 में ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

02 अप्रैल, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

06 अप्रैल, 2026 (सोमवार), शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

09 अप्रैल, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version