उत्तर प्रदेश का भारत रत्न अटल विहारी वाजपयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आता हैं। यह यूपी का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं।

इकाना क्रिकेट ग्राउंड भारत के आधुनिक स्टेडियम में से एक हैं। इस स्टेडियम को साल 2017 में बनवाकर तैयार कर दिया गया था। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 38000 के आसपास है। यह स्टेडियम कुछ यादगार मैचों का गवाह बना हैं।

मोहम्मद शमी का बेन स्टोक्स के सामने स्पेल हो या फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई सभी इस ग्राउंड में हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस स्टेडियम में किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Pitch Report

अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में दो तरह की पिच मौजूद हैं। यहाँ पर काली और लाल मिट्टी की पिच हैं। काली मिट्टी पर गेंद फंसकर आती हैं। इसमें बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती हैं। इस विकेट पर स्लोविश गेंदबाजों को मदद मिलती हैं। उनकी कटर्स और बैक ऑफ़ द हैंड स्लोवेर बॉल पिच में रूककर आती हैं जिससे बड़े हिट आसानी से नहीं लगते।

इकाना स्टेडियम में लाल मिट्टी की भी पिच हैं। इस पिच में ट्रू बाउंस हैं और बल्लेबाज आसानी से अपने शॉट्स खेल सकते हैं। इस विकेट में बड़े स्कोर भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज थ्रू द लाइन शॉट भी लगा सकते हैं।

यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं जिससे बड़ी हिट्स आसानी से क्लियर नहीं होती हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

काली मिट्टी वाली पिच पर स्लोवेर और कटर्स को मदद।

गेंदबाजों के लिए अच्छी पिच।

ओस– बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 175.36

1st इनिंग एवरेज स्कोर– 187

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 167

टॉस जीतो मैच जीतो– 14 (63.64%)

टॉस जीतो मैच हारो– 14 (63.64%)

भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड

भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 22 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 11 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने और 9 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।

टोटल मैच- 22

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत- 11

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 9

नो रिजल्ट- 1

हाईएस्ट स्कोर- 235/6 कोलकता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

लोएस्ट स्कोर- 108/10 लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

हाईएस्ट टोटल चेस– 177/2 पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

लोवेस्ट टोटल डिफेंडेड- 126/6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

Most Asked FAQs

1. आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 235रन है, जो कि कोलकता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम है, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मात्र 108 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 177 रन का है, जो कि पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की विकेट काफी बैटिंग फ्रेंडली है

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version