कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए 180 रन ।
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका मिला है। वहीं, मेजबान गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक काफी ख़राब रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम जीत के लिए संघर्ष करती नजर आई है साथ ही पांच में से चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
कैमरन ग्रीन ने टीम को एक तरफ से संभाला, पॉवेल ने खेली छोटी लेकिन असरदार पारी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 34 गेंदों में पूरी की।
ग्रीन ने इस मुकाबले में 55 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
रोवमैन पॉवेल ने इस मैच में खेले 20 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी, जिसमे 2 चौके और 2 छक्के मौजूद हैं।
कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कैमरन ग्रीन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली।
गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।







