टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा व्हाइट बॉल के बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से भारतीय टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। यही नहीं, आईपीएल में भी मुंबई के कप्तान ने अपने बल्ले से कई मैच जिताए हैं।
उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल अपने नाम किया था और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाज़ों में से हैं। लेकिन, जब ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन की बात की जाए, तो वह टीम में ऑटोमैटिक चॉइस बनते हैं। हालाँकि, उन्हीं की टीम के खिलाड़ी ने उन्हें ऑल टाइम टीम में जगह नहीं दी है।
जॉर्डन ने किया रोहित को प्लेइंग इलेवन से बाहर

इंग्लैंड और मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ क्रिस जॉर्डन ने आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी बेस्ट 11 में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है, जबकि वह उन्हीं की कप्तानी में आईपीएल में भी खेल चुके हैं।
जॉर्डन का रोहित को टीम में शामिल न करना काफ़ी हैरानी भरा था, क्योंकि वह न सिर्फ़ 5 बार आईपीएल जीत चुके हैं, बल्कि अपने बल्ले से भी काफ़ी धमाल मचा चुके हैं। वह इस लीग में सबसे ज़्यादा मैन ऑफ़ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में आते हैं।
गेल और कोहली से कराया ओपन
क्रिस जॉर्डन ने अपनी टीम में क्रिस गेल और विराट कोहली को बतौर ओपनर चुना है। दोनों का प्रदर्शन इस लीग में काफ़ी शानदार रहा है। दोनों मल्टीपल टाइम ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। इसके बाद उन्होंने नंबर 3 में टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। सूर्या ने अपने अतरंगी शॉट्स से आईपीएल में अपनी पहचान बनाई है।
धोनी और पांड्या को बनाया फिनिशर
वहीं, उन्होंने मिडिल ऑर्डर में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना और साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स को चुना है। दोनों किसी भी परिस्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। जबकि, उन्होंने फ़िनिशर के तौर पर इस लीग के दो सबसे बेहतरीन फ़िनिशर्स को चुना है। फ़िनिशिंग की ज़िम्मेदारी एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या संभालेंगे।
बुमराह और मलिंगा करेंगे तेज गेंदबाजी को लीड
वहीं, स्पिन गेंदबाज़ी की कमान मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज़ सुनील नरेन और युज़वेंद्र चहल को दी है। जबकि, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा तेज़ गेंदबाज़ी का नेतृत्व करेंगे। ये दोनों किसी भी सिचुएशन में कम से कम स्कोर भी डिफेंड कर सकते हैं।
क्रिस जॉर्डन की ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन
क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और युज़वेंद्र चहल।







