Wednesday, February 11

Corbin Bosch playing for Mumbai Indians in IPL 2025: इस बार साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। क्यूंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। लेकिन इससे पहले ही अब उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

Corbin Bosch
Corbin Bosch

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। वहीं इस बार मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलने वाली है। इस बार हमें मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Corbin Bosch
Corbin Bosch

पिछले दिनों ही मुंबई इंडियंस की टीम ने उनको लिजाद विलियम्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। क्यूंकि लिजाद विलियम्स अपनी चोट की वजह से आईपीएल 2025 के सीजन से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अब मुंबई की टीम ने कॉर्बिन बॉश को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। इस बीच उनकी यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आई है। इसके बाद PCB ने कॉर्बिन बॉश को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

PCB ने जारी किया अपना बयान :-

मुंबई इंडियंस की टीम ने जब अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को आईपीएल 2025 के लिए अपने साथ जोड़ा तो इसके बाद बॉश ने PSL से अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले ही इसी साल जनवरी में बॉश को पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद अब PCB को उनकी यह बात पसंद नहीं आई है।

Corbin Bosch
Corbin Bosch

इस बार कॉर्बिन बॉश ने PSL के बजाय IPL को तरजीह दी है। उनकी इसी बात के चलते हुए अब PCB ने कॉर्बिन बॉश को कानूनी नोटिस भेजा है। इस बीच उन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीसीबी के साथ साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। तभी तो अब बॉश को उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया है। वहीं इस नोटिस में उनसे PSL से पीछे हटने के फैसले के बारे में भी पूछा गया है।

IPL और PSL में पहली बार होगा टकराव :-

PSL पहली बार साल 2016 में खेला गया था। इसके बाद से अब यह पहली बार ही हो रहा है कि जब IPL और PSL की टाइमिंग एक दूसरे से टकरा रही है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। वहीं PSL 2025 के सीजन की शुरुआत इस बार 11 अप्रैल से होने वाली है।

Corbin Bosch
Corbin Bosch

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने की वजह से पीसीबी को PSL 2025 का विंडो फरवरी-मार्च से बदलकर अप्रैल-मई में करना पड़ा था। तभी तो उनके इस बदलाब के कारण जो खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनमें से कई विदेशी खिलाड़ियों को इस बार PSL में जगह मिल गई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version