IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के संस्करण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इसके बाद चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नई जर्सी का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिल्कुल नई और सिर्फ आपके लिए! सीएसके जर्सी 2026 ऑर्डर करें और अपनी गर्मियों को पीले रंग से भर दें!” वहीं अब सीएसके का यह लॉन्च आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक नए अध्याय की शुरुआत है।
आईपीएल 2026 सीजन में मजबूत वापसी के लिए उत्सुक है CSK :-
सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 में खेले अपने 14 मैचों में 8 अंकों के साथ 10वां स्थान हासिल किया था। उस सीजन में टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट के बीच में ही चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी कार्यवाहक कप्तान बने थे।

लेकिन तब वह भी इस टीम की किस्मत नहीं बदल सके थे। इसके अलावा पिछला आईपीएल सीजन दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का भी आखिरी IPL संस्करण था। तभी तो अब ऐसे में इस बार CSK एक नई टीम के साथ धोनी के संभावित विदाई संस्करण में शानदार वापसी के लिए भी उत्सुक है।
IPL 2026 से पहले CSK टीम में हुए बड़े बदलाव :-
ALL-NEW AND ALL FOR YOU! 👕💛
Order the CSK Jersey 2026 and let your summer be filled with Yellove!🥳💛
🔗 👇 https://t.co/3euaxiyjHJ #WhistlePodu pic.twitter.com/wnMrlz8U7G
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2026
इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में सबसे बड़ा बदलाव ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा और सैम कुरेन का हाई-प्रोफाइल ट्रेड था। इसके बाद CSK की टीम ने उन दोनों के बदले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ट्रेड किया था।
CSK की टीम :
रुतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मैट शॉर्ट, संजू सैमसन, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, कार्तिक, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अमन खान, वीर, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







