पंजाब किंग्स ने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर भी पहुंच गई हैं।
आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्योंकि चेपॉक के पिछले कई सालों से चेस करते हुए टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।
आयुष, सरफराज और शिवम के चलते सीएसके ने बनाए 210 रन
अय्यर का यह फैसला सही भी साबित हुआ। शुरुआत में ही संजू सैमसन सस्ते में आउट हो गए। आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। लेकिन वो 73 रन ही बना सकें। सरफराज ने भी 32 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और शिवम दुबे ने अंत में बड़े शॉट्स लगाकर टीम को 210 रनों तक पहुंचाया।
पंजाब की धमाकेदार शुरुआत
211 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। प्रियांश ने चेन्नई के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर सीएसके को बैकफुट में धकेल दिया। प्रियांश ने हेनरी, कंबोज और खलील सभी के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए।
दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह भी तब तक आराम से खेल रहे थे जब तक प्रियांश आर्या क्रीज़ पर थे। उसके बाद उन्होंने अपने गियर ऐसे बदले कि सीधे काउंटरअटैक ही शुरू कर दिया। पिछले मत है के हीरो रहे कूपर कोनोली भौंका बखूभी साथ निभा रहे थे।
प्रभसिमरन और कोनोली ने नहीं गिरने दिया मोमेंटम
दोनों हमेशा रिक्वायर्ड रन रेट के साथ चल रहे थे लेकिन नूर अहमद की बॉल पर प्रभ ने हल्के हाथों से मिडविकेट पर शॉट खेल दिया वहां पर कोई फील्डर 30 यार्ड में मौजूद नहीं था जिसके चलते नूर अपनी ही बॉल पर थ्रो करने गए लेकिन उनके हाथ से गेंद छिटकी और डीप से आ रहे सरफराज ने तुरंत नॉनस्ट्रीकर एंड पर थ्रो कर दिया जहां प्रभसिमरन रनआउट हो गए।
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने उसके बाद मैच को चेन्नई की तरफ नहीं जाने दिया। दोनों ने बीच बीच में बड़े शॉट्स लगाकर जरूरी रन रेट को हमेशा पकड़ में बनाए रखा।
कोनोली के आउट होने के बाद अय्यर ने अटैक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। अय्यर ने पहले राहुल चाहर और नूर अहमद और फिर मैट हेनरी के खिलाफ तेजी से रन बनाए।
पंजाब ने दर्ज की आसान सी जीत
हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद वो आउट हो गए। अगली ही गेंद पर नेहाल वढेरा भी चलते बने। लगा कि सीएसके मैच में वापस आ सकती हैं लेकिन शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने मिलकर आसानी से मैच पंजाब को जीता दिया और 2 पॉइंट्स लेकर टॉप पर पहुंच गए हैं।
पंजाब किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। उनकी तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







