IPL में CSK vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स को बढ़त हासिल है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है और पांच बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
CSK और RCB के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, क्योंकि दोनों टीमों की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। जब भी ये टीमें आमने-सामने होती हैं तो हाई स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं। नीचे हम आपको IPL में CSK vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड और अन्य जरूरी आंकड़े बताने जा रहे हैं।
IPL में CSK vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड में CSK को स्पष्ट बढ़त हासिल है।
- कुल मैच: 35
- चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 21
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 13
CSK vs RCB मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।
- RCB के खिलाफ CSK का सबसे बड़ा स्कोर: 226 रन
- CSK के खिलाफ RCB का सबसे बड़ा स्कोर: 218 रन
- RCB के खिलाफ CSK का सबसे कम स्कोर: 71 रन
- CSK के खिलाफ RCB का सबसे कम स्कोर: 70 रन
CSK vs RCB मैचों में टॉस का रिकॉर्ड
- CSK ने RCB के खिलाफ 23 बार टॉस जीता है
- RCB ने CSK के खिलाफ 12 बार टॉस जीता है
CSK vs RCB मुकाबलों में टॉस जीतकर फैसले और नतीजे
- CSK ने 8 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 6 मैच जीते
- RCB ने 6 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 2 मैच जीते
- CSK ने 15 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 8 मैच जीते
- RCB ने 6 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 2 मैच जीते
- CSK ने टॉस जीतकर कुल 14 मैच जीते
- RCB ने टॉस जीतकर कुल 4 मैच जीते
CSK vs RCB मुकाबलों में औसत स्कोर और विकेट
- RCB के खिलाफ CSK का औसत स्कोर: 161.15 रन
- CSK के खिलाफ RCB का औसत स्कोर: 156.82 रन
- RCB के खिलाफ CSK का औसत विकेट: 5.71
- CSK के खिलाफ RCB का औसत विकेट: 6.76
CSK vs RCB हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
कुल आंकड़ों के आधार पर देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर बढ़त हासिल है। CSK ने ज्यादातर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है और लंबे समय तक इस राइवलरी में दबदबा बनाए रखा है।
हालांकि, RCB इस समय डिफेंडिंग चैंपियन टीम है और हाल के सालों में उसका प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। इसलिए जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो जाता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







