Saturday, March 7

CSK vs RCB, IPL 2025: मैच की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के टॉस जीतने से हुई, जहां कप्तान एमएस धोनी ने बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन यह फैसला भारी पड़ गया, क्योंकि RCB की बल्लेबाजी लाइन-अप ने चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया।

कोहली और बेटल ने रखी मजबूत नींव

virat kohli
Virat Kohli/Getty Images

RCB की शुरुआत शानदार रही। जैकब बेटल ने 33 गेंदों में 55 रन ठोक डाले, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरी तरफ विराट कोहली ने अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े और टीम को पॉवरप्ले में ही मजबूत कर दिया।

शेफर्ड ने जड़े 14 गेंदों में 53 रन

जब लग रहा था कि मिडल ऑर्डर लड़खड़ा जाएगा, तब आया रोमारीओ शेफर्ड का तूफान। शेफर्ड ने केवल 14 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए और RCB को 213 तक पहुंचा दिया। उन्होंने आखिरी ओवरों में बेंगलुरु के स्कोर को रॉकेट की स्पीड दी।

चेन्नई की गेंदबाजी, पथिराना चमके, खलील पिटे

CSK vs RCB, Virat-Shepherd's storm blew away Chennai's plans, Bangalore scored 213 runs
MS Dhoni, RCB vs CSK/Getty Images

CSK की ओर से पथिराना सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं खलील अहमद की जमकर धुनाई हुई उन्होंने 3 ओवर में 65 रन दे डाले। नूर अहमद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया और किफायती साबित हुए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version