Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

David Warner: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार वैसे तो कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी था जिसका अनसोल्ड रहना सभी क्रिकेट फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला रहा था। आईपीएल 2025 के लिए इस मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। वहीं इस ऑक्शन में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। इनमें से एक खिलाड़ी अब बीग बैश लीग में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

David Warner बल्लेबाजी से कर रहे है कमाल :-

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में इस बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) को किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज (David Warner) दुनिया के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। क्यूंकि अब डेविड वार्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलिया की लीग बीग बैश में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

David Warner: As soon as the ban was lifted, David Warner got the command of this team
David Warner/Getty Images

डेविड वार्नर (David Warner) ने बीग बैश लीग में 4 मैचों की 4 पारियों में 129 रन बना दिए हैं। वहीं इस लीग में वह आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे है। बीग बैश में उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रनों की नाबाद पारी रही है। तभी तो अब उनकी इस पारी को देखते हुए कई IPL टीमों को उनको न खरीदने का अफसोस हो रहा होगा। इस समय वह बीबीएल में सिडनी थंडर के लिए खेल रहे हैं।

IPL में वार्नर के प्रदर्शन पर नजर :-

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इस लीग में वह (David Warner) एक सफल कप्तान भी रहे हैं। आईपीएल की लीग में वह अपनी कप्तानी में SRH टीम को साल 2016 में चैंपियन बना चुके हैं।

Cricket Australia Lifts The Ban On David Warner
Cricket Australia Lifts The Ban On David Warner

इसके अलावा पिछले 3 सीजन से वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे। वहीं इससे पहले भी वह साल 2009 में डीसी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 184 मैच खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 139 से उपर की स्ट्राइक रेट और 40 से उपर की औसत से 6565 रन बनाए है। वहीं इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 62 अर्धशतक भी लगाए है।

पीएसएल 2025 में भी खेल सकते है वार्नर :-

ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) इस समय बीग बैश लीग खेल रहे है। इसके अलावा इस बार वह पीएसएल 2025 में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते है। क्यूंकि उन्होंने इस लीग के लिए अपना नाम ड्रॉफ्ट में शामिल किया है।

David Warner Ready To Come Out Of Retirement For Border Gavaskar Trophy 2024
image source via getty images

वहीं हम आपको बता देना चाहते है कि पीएसएल 2025 और आईपीएल 2025 का शेड्यूल आसपास है। तभी तो जो विदेशी खिलाड़ी इस बार आईपीएल में नहीं बिके है वो पीएसएल में खेलते हुए दिखाई दे सकते है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version