Thursday, June 18

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। टीम के स्टार ओपनर फाफ डु प्लेसिस अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बात की पुष्टि खुद जैक फ्रेजर मैकगर्क ने की है।

चोट के बाद पहली बार उतरेंगे मैदान पर

Faf du Plessis
Faf du Plessis/Getty Images

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले में फील्डिंग करते वक्त फाफ चोटिल हो गए थे और तभी से वो मैदान से बाहर चल रहे थे। इस सीजन उन्होंने अब तक सिर्फ तीन पारियां खेली हैं, जिसमें एक शानदार अर्धशतक भी लगाया था। लेकिन अब वापसी के लिए तैयार फाफ दिल्ली की बल्लेबाजी लाइन-अप को नई ताकत देंगे।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने कहा,

“मेरे हिसाब से फाफ डु प्लेसिस कल उपलब्ध रहेंगे और चयन के लिए तैयार हैं।”

DC को टॉप पोजिशन का मिल सकता है तोहफा

दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 12 अंक हैं और अगर वो RCB को हरा देते हैं, तो प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का कर लेंगे। वहीं, फाफ जैसे अनुभवी खिलाड़ी की वापसी से दिल्ली का टॉप ऑर्डर और भी दमदार हो जाएगा, खासकर तब जब टीम टेबल टॉप की दौड़ में है।

RCB भी है जबरदस्त फॉर्म में

Faf du Plessis
Faf du Plessis/Getty Images

दूसरी ओर, विराट कोहली की RCB भी शानदार फॉर्म में है और बाहर के मैदान पर एक और जीत दर्ज करके टॉप-2 में जगह बनाने का सपना देख रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में DC ने चिन्नास्वामी में RCB को पटखनी दी थी, और अब फाफ की वापसी से घरेलू मैदान पर भी वही कारनामा दोहराने की तैयारी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version