IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की है। टीम ने अब तक दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। सबसे खास बात यह है कि ये जीत उन्होंने तब हासिल की जब उनके पास मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज मौजूद नहीं थे। दिल्ली ने इस सीजन के लिए स्टार्क को रिटेन किया था, लेकिन अब तक वह टीम में नहीं जुड़ पाए हैं। फ्रेंचाइजी बेसब्री से उनका इंतजार कर रही है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक उन्हें IPL में खेलने के लिए NOC नहीं मिला है।

मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच का बयान

मिचेल स्टार्क की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी को लेकर बड़ी अपडेट मिली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक स्टार्क की चोट के बारे में फ्रेंचाइजी को कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए, फिलहाल टीम उनके खेलने की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कह सकती। मुनाफ ने यह भी कहा कि स्टार्क की चोट का अब तक टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि दिल्ली शानदार खेल रही है।

यह भी पढ़े: http://मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का खास रिकॉर्ड, 150 छक्के पूरे

 मुनाफ पटेल ने मिचेल स्टार्क की जसप्रीत बुमराह से तुलना की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुनाफ ने कहा कि 36 साल के मिचेल स्टार्क टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि स्टार्क की तुलना जसप्रीत बुमराह से की जा सकती है। मुनाफ ने आगे कहा कि “हमने दो मैच जीत लिए हैं, इसलिए फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि स्टार्क की कमी महसूस हो रही है। कोई भी उन्हें मिस नहीं कर रहा क्योंकि टीम अच्छा खेल रही है। लेकिन उनकी भूमिका टीम में बहुत बड़ी है। वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और हमेशा बड़े गेंदबाज बने रहेंगे। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में उनसे बेहतर कोई गेंदबाज है, सिर्फ जसप्रीत बुमराह से ही उनकी तुलना की जा सकती है।”

मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर

मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अब तक तीन अलग-अलग टीमों दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुके लिए खेला है। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने लीग में कुल 52 मैच खेले हैं और 49 पारियों में 65 विकेट लिए हैं। आईपीएल करियर में स्टार्क ने दो बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उनकी इकॉनमी रेट 8.31 रही है, जबकि बेस्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 5 विकेट का है।

यह भी पढ़े: http://BGMI ट्रांसफर विंडो 2026: तारीखें, नियम और प्लेयर अपडेट्स डिटेल्स

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version