दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर इस सीजन की पांचवी जीत दर्ज कर ली है।
IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की।
DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इस रन चेज को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 210 रन का टारगेट 19 ओवर में ही हांसिल कर लिया।
प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर का अर्धशतक गया बेकार
प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रन बनाए। अपनी इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम को पावरप्ले में बेहतरीन शुरुआत मिली।
इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के आउट होने पर श्रेयस अय्यर ने पंजाब की पारी को संभाला। कप्तान श्रेयस ने 36 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और साथ ही टीम के रन रेट को भी बनाए रखा।
कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के शानदार अर्धशतक का दिल्ली की जीत में अहम योगदान
शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
वहीं क्रीज पर आते ही डेविड मिलर ने भी आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 28 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत आसान बना दी।
DC ने कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के शानदार अर्धशतकों के दम पर 211 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। वहीं दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर जगह बना ली है।
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का इस मैच में प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और यश ठाकुर ने भी 2 विकेट लिए।
इसके अलावा, बेन ड्वारशुइस को 1 विकेट मिला। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन दिए और मार्कस स्टोइनिस ने भी 1 विकेट लिया।







