Friday, March 13

Google News Sports Digest Hindi

Delhi Capitals: इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मेगा नीलामी का आयोजन होने वाला है। लेकिन इस मेगा नीलामी से पहले ही सभी 10 टीमें अपने – अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने वाली है।

Delhi Capitals team
image source vis getty images

तभी तो अभी सभी टीमें बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नियम के आधार पर खिलाड़ियों को रिटेन करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी बीच एक सूत्र के हवाले से खबर आ रही है कि इस बार इन 3 खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम रिटेन कर सकती है। आइये जानते है कौन से है वो 3 खिलाड़ी।

Delhi Capitals ऋषभ पंत : –

इस बार दिल्ली की तरफ से रिटेन करने वाले खिलाड़ियों में जो सबसे पहला नाम होगा वह है ऋषभ पंत का। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ऋषभ पंत को इस बार 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। क्यूंकि पंत ही दिल्ली कैपिटल्स के सबसे पुराने खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत साल 2021 के सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी कर रहे है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने 111 मैचों में खेलते हुए 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हुए 3284 रन बनाए हैं।

Rishabh Pant
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा पंत साल 2023 का सीजन चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने पंत को पूरे पैसे दिए थे। वहीं इससे पहले ऋषभ पंत के चेन्नई के साथ जुड़ने की खबर भी सामने आई थी। लेकिन फिर भी अब पंत का दिल्ली की टीम के साथ बने रहना लगभग तय माना जा रहा है।

Delhi Capitals अक्षर पटेल :-

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी है। लेकिन अभी तक भी दिल्ली की टीम उनकी क्षमता का पूरा लाभ नहीं उठा पाई है। तभी तो अबकी बार भी दिल्ली टीम का मैनेजमेंट उनको लेकर काफी गंभीर है। इस बार पंत के बाद अक्षर दूसरे रिटेन होने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

Axar Patel
image source vis getty images

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल को 14 करोड़ में रिटेन कर सकती है। वहीं इसके अलावा अक्षर पटेल दिल्ली की टीम के साथ साल 2019 से ही जुड़े हुए है। इन पिछले 5 सालों में अक्षर ने दिल्ली की टीम के लिए 82 मैचों में खेलते हुए 967 रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा इसी दौरान खेलते हुए अक्षर ने कुल 62 विकेट भी लिए है। इसी बीच उनको बल्लेबाजी करने का मौका भी कम ही मिला है।

Delhi Capitals कुलदीप यादव :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार जिस तीसरे खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है, वह हो सकते है भारतीय टीम के लेग स्पिनर कुलदीप यादव। इस बार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)  की टीम उनको 11 करोड़ में रिटेन कर सकती है। इस बीच यह भारतीय स्पिन गेंदबाज पिछले दो सालोँ से वनडे और टी 20 फॉर्मेट के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज रहे है।

Kuldeep Yadav
image source vis getty images

तभी तो ऐसे में दिल्ली की टीम उनको निश्चित रुप से अपने साथ जोड़े रखना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने साल 2022 में कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया था। क्यूंकि अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से खेलते हुए कुलदीप यादव ने 39 मैच में 47 विकेट भी लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version