Tuesday, June 16

IPL में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड में RCB को बढ़त हासिल है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले IPL में हमेशा रोमांचक और हाई स्कोरिंग रहे हैं। कई बार इन दोनों टीमों के बीच ऐसे मैच देखने को मिले हैं, जहां आखिरी ओवर तक नतीजा तय नहीं हो पाया।

RCB अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी पिछले कुछ सीजन में संतुलित टीम बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि DC और RCB के बीच हर मुकाबला काफी दिलचस्प बन जाता है।

IPL में DC vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें RCB ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली को 13 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसमें बेंगलुरु ने बाजी मारी थी।

कुल मैच: 34

दिल्ली कैपिटल्स जीता: 13

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 19

टाई: 1 (सुपर ओवर में RCB जीता)

नो रिजल्ट: 1

DC vs RCB मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम टोटल

दिल्ली कैपिटल्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 196 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का DC के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 215 रन

दिल्ली कैपिटल्स का RCB के खिलाफ सबसे कम टोटल: 95 रन

RCB का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम टोटल: 99 रन

DC vs RCB मैचों में टॉस का रिकॉर्ड

  • दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अब तक 17 बार टॉस जीता है
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने DC के खिलाफ अब तक 17 बार टॉस जीता है

DC vs RCB मुकाबलों में टॉस जीतकर लिए गए फैसले और नतीजे

  • DC ने 3 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 2 मैच जीते
  • RCB ने 4 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 2 मैच जीते
  • दिल्ली कैपिटल्स ने 14 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 6 मैच जीते
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 8 मैच जीते
  • DC ने टॉस जीतकर कुल 8 मैच जीते
  • RCB ने टॉस जीतकर कुल 10 मैच जीते

DC vs RCB मुकाबलों में औसत स्कोर और औसत विकेट

दिल्ली कैपिटल्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ औसत स्कोर: 164.15 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का DC के खिलाफ औसत स्कोर: 164.3 रन

दिल्ली कैपिटल्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ औसत विकेट: 5.94

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का DC के खिलाफ औसत विकेट: 5.67

DC vs RCB हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो RCB का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। उन्होंने ज्यादा मुकाबले जीते हैं और कई करीबी मैचों में भी बढ़त बनाई है।

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार चुनौती देती रही है और कई बार शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में जब भी DC और RCB आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला काफी रोमांचक होता है और किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version