Friday, February 13

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं इस सूचि में केएल राहुल का नाम भी आता है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में हमेशा से रनों की बरसात देखने को मिलती है। तभी तो इस वजह से ही इस लीग में ज्यादातर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। इसके अलावा बीते कुछ सालों में इस लीग में भी कुछ ऐसी शानदार पारियां खेली गई हैं जिसमें T20 क्रिकेट के सबसे तेज अर्द्धशतक शामिल हैं।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

इस वर्तमान समय में यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने साल 2023 में ईडन गार्डन्स में खेलते हुए केकेआर के खिलाफ जीत के लिए मिले 150 रनों का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए काफी धमाकेदार पारी खेली थी। तब इस सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नीतीश राणा द्वारा फेंके गए पहले ओवर में कुल 26 रन बनाकर अपनी टीम के लिए शानदार शुरुआत की थी।

KL Rahul
KL Rahul

इस मैच में बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केवल 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके चलते हुए उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का कारनामा किया था। अपनी इस पारी में उन्होंने 47 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से कुल 98 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में वह अंत तक नाबाद रहे थे। इसके चलते हुए राजस्थान की टीम ने केवल 13.1 ओवर में यह मैच जीत लिया था।

Travis Head
Travis Head

उनकी इस पारी से पहले आईपीएल में केएल राहुल और पैट कमिंस ने संयुक्त रूप से 14 गेंदों में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। आईपीएल में केएल राहुल ने साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी। इसके अलावा अपनी गेंदबाजी के लिए लोकप्रिय पैट कमिंस ने भी साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।

ट्रैविस हेड और जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वालों की शीर्ष-10 सूची में शामिल हैं। इसके अलावा यूसुफ पठान और सुनील नरेन सहित पांच खिलाड़ियों ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा सहित अन्य पांच खिलाड़ी भी 16 गेंदों में इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। ये सभी चौथे स्थान पर हैं। अगर आईपीएल से अलग बात करें तो नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 9 गेंदों में अर्धशतक लगाकर T20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था।

Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk

इसके अलावा यह T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) का सबसे तेज अर्धशतक भी है। उनसे पहले युवराज सिंह ने भी साल 2007 के आईसीसी T20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उनका यह अर्धशतक लगभग 16 वर्षों तक इस फॉर्मेट में सबसे तेज रहा था। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा यह T20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version