Saturday, February 14

Top 10 Australian Player of IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमें काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। क्यूंकि मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों पर सभी फ्रेंचाइजी ने काफी जमकर पैसा लुटाया है। तभी तो आइए जानते है उन 10 प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2025 में धमाल मचाने वाले हैं।

IPL 2025 में धमाल मचा सकते हैं ये 10 कंगारू खिलाड़ी

1. जोश हेजलवुड :-

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को ₹12.5 करोड़ में खरीदा था। उन पर इस टीम ने एक बार फिर से अपना भरोसा जताया है।

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood

इस बार उनकी तेज गेंदबाजी टीम को पावरप्ले और डेथ ओवर्स में काफी मजबूती देने वाली है। यह तेज गेंदबाज अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 27 मैचों में खेलते हुए 35 विकेट लिए हैं।

2. मिचेल स्टार्क :-

Mitchell Starc
Mitchell Starc

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार हुए मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने साथ जोड़ा है। उनका आईपीएल सफर साल 2014 से शुरू हुआ था। इस तेज गेंदबाज ने आरसीबी और केकेआर के लिए भी खेला है। इस कंगारू तेज गेंदबाज का सबसे सफल आईपीएल सीजन साल 2015 में रहा था। तब वह आरसीबी की टीम में थे। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 40 मैचों में खेलते हुए 51 विकेट लिए हैं।

3. ट्रेविस हेड :-

आईपीएल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। क्यूंकि इस टीम ने मेगा नीलामी से पहले ही उनको 14 करोड़ में रिटेन कर लिया था।

Travis Head
Travis Head

इस खिलाड़ी ने साल 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें उन्होंने 15 मैचों में 191.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 567 रन बनाए थे। इस सीजन में हमें उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्द्धशतक भी देखने को मिले थे। तब उनके बल्ले से ताबड़तोड़ छक्के भी आए थे।

4. मिचेल मार्श :-

Mitchell Marsh
Mitchell Marsh

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मिचेल मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.4 करोड़ में खरीदा है। क्यूंकि वह गेंदबाजी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। वहीं मिचेल मार्श एक शानदार ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वह अभी तक 42 मैच खेल चुके हैं। इनमें खेलते हुए वह 37 विकेट भी ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 127 की स्ट्राइक रेट से 665 रन भी बनाए हैं।

5. ग्लेन मैक्सवेल :-

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

साल 2025 के मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स की टीम ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले वह साल 2024 में आरीसीबी की ओर से खेले थे। वहीं इससे पहले भी वह पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 134 IPL मुकाबलों में खेलते हुए 156.73 की स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 37 विकेट भी लिए हैं।

6. एडम जम्पा :-

Adam Jampa
Adam Jampa

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को ₹2.40 करोड़ में खरीदा है। एडम जम्पा मध्य ओवरों में अपनी गुगली और लेग स्पिन से विकेट लेने में भी माहिर हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 20 मैचों में खेलते हुए कुल 29 विकेट चटकाए हैं।

7. जोश इंग्लिस :-

Josh Inglis, Australia vs England, Champions Trophy 2025
Josh Inglis, Australia vs England, Champions Trophy 2025

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने जोश इंगलिस को 2.60 करोड़ में खरीदा था। पहली बार ही वह आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। क्यूंकि इस टीम ने जोश इंग्लिस को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी टीम में जोड़ा है।

8. स्पेंसर जॉनसन :-

Spencer Johnson
Spencer Johnson

केकेआर की टीम ने इस बार मेगा नीलामी में स्पेंसर जॉनसन को 2.80 करोड़ रुपये में खरीदाकर अपने साथ जोड़ा है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन के लिए इस टीम ने युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पर अपना भरोसा दिखाया है। तभी तो अब उनकी तेज गति और स्विंग गेंदबाजी इस टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है।

9. नाथन एलिस :-

Nathan Ellis
Nathan Ellis

चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन में नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। क्यूंक इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को डेथ ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। अब इस बार आईपीएल में उनकी सटीकता और धीमी गेंदें विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।

10. टिम डेविड :-

Tim David
Tim David

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर साल 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े थे। लेकिन इस बार हुई मेगा नीलामी से पहले MI ने डेविड को रिलीज कर दिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version