IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई बार बल्लेबाजों के तूफानी और शानदार प्रदर्शन से सभी दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ है। वहीं क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए 270+ रन बनाना काफी दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन फिर भी इस प्रतिष्ठित लीग में 5 बार ऐसा कारनामा हुआ है।

उस समय किसी एक टीम ने 270 से ज्यादा का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं इन मैचों में सभी दर्शकों को चौकों और छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिली थी। आइए अब ऐसे में आगामी आईपीएल संस्करण से पहले इन बड़े आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 287/3, SRH बनाम RCB : साल 2024 :-

आईपीएल 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम के लिए उनके बल्लेबाज ट्रेविस हेड (102) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

जबकि इसी मैच में उनके अन्य बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बल्ले से भी 67 रन आए थे। उनके अलावा एडेन मार्करम ने 17 गेंदों में 32 रन और अब्दूल समद ने 10 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया था। इसके बाद इस विशाल लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की टीम ने भी 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन का स्कोर बना दिया था। तब उस मैच में आरसीबी की टीम को 25 रन से हार मिली थी।

2. 286/6, SRH बनाम RR : साल 2025 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम की तरफ से ईशान किशन ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

जबकि अन्य बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने केवल 31 गेंदों में 67 रन बना डाले थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में RR की टीम भी अपने 6 विकेट खोकर केवल 242 रन ही बना पाई थी। तब RR की टीम को वह मैच 44 रनों से गंवाना पड़ा था। वहीं RR की तरफ से तब ध्रुव जुरेल ने 70 और संजू सैमसन ने 66 रन की पारी खेली थी।

3. 278/3, SRH बनाम KKR : साल 2025 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी SRH की टीम का नाम ही आता है। इस टीम ने साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में हैदराबाद की तरफ से क्लासेन ने केवल 39 गेंदों पर ही 105 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली थी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

तब उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के भी आए थे। वहीं उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 269.23 की रही थी। इसके अलावा उस मैच में ट्रेविस हेड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बना दिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में KKR की टीम केवल 168 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए KKR की टीम उस मैच को 110 रन से हार गई थी।

4. 277/3, SRH बनाम MI : साल 2024 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भी SRH की टीम का नाम ही आता है। क्यूंकि साल 2024 के आईपीएल सीजन में SRH की टीम ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। तब इस टीम ने मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 और हेड ने 24 गेंदों में 62 रन बनाए थे।

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen

उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी केवल 34 गेंदों में 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में मुंबई की टीम ने भी अपने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी मुंबई की टीम उस मैच को 31 रनों से हार गई थी। वहीं उस मैच में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 64 रन तिलक वर्मा ने बनाए थे।

5. 272/7, KKR बनाम DC : साल 2024 :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 272 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली की टीम केवल 166 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Sunil Narine
Sunil Narine/Getty Images

तब उस मैच में कोलकाता के बल्लेबाज सुनील नरेन ने केवल 39 गेंदों पर 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उस मैच में उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के भी आए थे। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली की टीम की तरफ से ऋषभ पंत ने 55 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उस मैच में KKR की टीम को 106 रनों के अंतर से जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version