IPL: आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत आगामी 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच होने वाले मैच से होगी। इसके अलावा आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार ही मौजूदा चैंपियन के तौर पर अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है।

जबकि आरसीबी टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी संस्करण में भी अपने नाम के अनुसार ही एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसके अलावा आइए कोहली के IPL करियर और उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में कुल 267 मैचों की 259 पारियों में खेलते हुए 39.54 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,661 रन बनाए हैं। इसके अलावा अब वह इस आगामी सीजन में IPL इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

virat kohli
virat kohli

लेकिन इस मौजूदा समय में भी वह आईपीएल लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा अन्य भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (7,046) लीग में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वह इस समय विराट कोहली से काफी ज्यादा पीछे हैं।

आईपीएल के एक संस्करण में 900+ रन बना चुके हैं कोहली :-

विराट कोहली ने साल 2016 के आईपीएल संस्करण में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे। वहीं तब उस संस्करण में उन्होंने कुल 16 मैचों में 81 की जबरदस्त बल्लेबाजी औसत के साथ इन रनों को बनाया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि आईपीएल के एक संस्करण में उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने भी 900 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। इसके अलावा इस मामले में कोहली के सबसे करीब शुभमन गिल रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने आईपीएल 2023 के संस्करण में 59.33 की बल्लेबाजी औसत के साथ 890 रन बनाए थे।

एक संस्करण में 4 शतक लगा चुके हैं विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक ही IPL संस्करण में 4 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद कोहली के उस रिकॉर्ड की बराबरी इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने साल 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए की थी। तब उन्होंने उस सीजन में अपनी टीम के लिए 4 शतक लगातार मारे थे।

एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं कोहली :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बने हुए हैं, जिन्होंने सभी 18 सीजन में सिर्फ एक टीम का प्रतिनिधित्व किया है। ​उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के साथ इतने लंबे समय तक नहीं जुड़ा रहा है।

virat kohli
Virat Kohli/Getty Images

क्यूंकि आरसीबी की टीम ने विराट कोहली को IPL के शुरुआती सीजन 2008 में ही अपनी टीम के साथ जोड़ लिया था। वहीं तब इस टीम ने उनको अंडर-19 प्लेयर पूल से अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद से ही वह इस टीम के लिए रन बनाते आ रहे हैं।

आइए जानते हैं विराट कोहली के अन्य रिकार्ड्स के बारे में :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के सीजन में खेलते हुए कुल 8 अर्धशतक लगाए थे। वहीं तब इन सभी मैचों में उनकी टीम को जीत मिली थी। इसके अलावा क्रिकइंफो के मुताबिक ये एक आईपीएल सीजन में जीते गए मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर हैं।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा उन्होंने साल 2025 के सीजन में कुल 657 रन बनाए थे। जबकि यह उनके 600+ रन का 5वां सीजन भी था। इसके चलते हुए वह सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। जबकि वह लगातार 3 सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी भी बने थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version