IPL Record: दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी सकते रन बनाए हैं। क्यूंकि तब इन खिलाड़ियों ने लगातार अच्छी पारियां खेलकर अपनी टीमों को मजबूत स्थिति में में पहुंचाया था।
वहीं इन बड़े मैचों में भी उनका बल्ला काफी जमकर चला था। इसके चलते हुए तब उन्होंने काफी सारे रिकॉर्ड भी बनाए थे। आइए अब ऐसे में इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. विराट कोहली : 8,661 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस टीम की तरफ से आईपीएल 2008 में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक वह इस टीम की तरफ से कुल 267 मैच खेल चुके हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 259 पारियों में 39.54 की बल्लेबाजी औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 8,661 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है। वहीं अभी तक उन्होंने आईपीएल में 771 चौके और 291 छक्के भी लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा : 7,046 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 272 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने इनकी 267 पारियों में 29.73 की बल्लेबाजी औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 47 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस बीच उनका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 109 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में 640 चौके और 302 छक्के भी लगाए हैं।
3. शिखर धवन : 6,769 रन :-
इस सूची में तीसरे नंबर पर आईपीएल लीग से संन्यास ले चुके पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। इसके अलावा वह अभी तक आईपीएल में 5 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इस बीच उन्होंने 222 मैचों की 221 पारियों में खेलते हुए 35.25 की बल्लेबाजी औसत और 127.14 की स्ट्राइक रेट से 6,769 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान वह आईपीएल में 29 बार नाबाद भी रह चुके हैं। इस लीग में उनके बल्ले से 2 शतक और 51 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस लीग में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 106 रन का रहा है।
4. डेविड वार्नर : 6565 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। क्यूंकि इस लीग आईपीएल में उन्होंने साल 2009 में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2024 में खेलते दिखे थे।

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 184 मैचों की 184 पारियों में खेलते हुए 40.52 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6,565 रन बनाए थे। जबकि इस लीग में उनके बल्ले से 4 शतक और 62 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






