आज के KKR vs GT मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 61वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद KKR vs GT Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में गुजरात बिना बदलाव और कोलकाता एक बदलाव के साथ उतरी है।
ईडन गार्डेन में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो ईडन गार्डेन की पिच काफी बैटिंग फ्रेंडली होती है। जिसमें शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है लेकिन दो तीन ओवर के बाद जब गेंद थोड़ी सी पुरानी हो जाती है तो बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है। उसके बाद बल्लेबाज कहीं पर भी शॉट खेल सकता है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
KKR vs GT Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इंपैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
गुजरात की बात करें तो इस मैच में उन्होंने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। बल्कि, सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी है। उनकी टीम लगातार मुकाबले जीत रही है इसलिए उन्होंने कोई चेंज नहीं किया है।
KKR vs GT Playing XI: कोलकता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
इंपैक्ट सब: वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।
वहीं अगर केकेआर पर नजर डालें तो इस समय टीम में संतुलन नजर आ रहा है। वरुण चक्रवर्ती फिट हो गए हैं तो उनको वैभव अरोड़ा की जगह पर मौका दिया है।
KKR vs GT: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन और कैमरन ग्रीन एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, ईडन गार्डेन में खेले जाने वाले इस मुकाबले में KKR vs GT Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







