KKR Most Sixes in an Innings: IPL 2026 के 51वें मुकाबले में फिन एलन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी पारी ने न सिर्फ कोलकाता नाइट नाइट को शानदार जीत दिलाई, बल्कि उन्हें टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की खास सूची में भी शामिल कर दिया।

फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। IPL 2026 में 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 142 रन ही बना सकी। बड़े मैच के हिसाब से यह स्कोर बिल्कुल भी चुनौतीपूर्ण नजर नहीं आ रहा था।

फिन एलन की पारी की बदौलत कोलकाता दर्ज की लगातार 4 जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट नाइट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआती झटके लगे। हालांकि इसके बाद फिन एलन ने अकेले दम पर मैच का पूरा रुख बदल दिया। ओपनिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

फिन एलन की इस तूफानी पारी में चौकों से ज्यादा चर्चा उनके छक्कों की रही। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुल 10 छक्के लगाए। इसी के साथ वह IPL में कोलकाता नाइट नाइट के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए।

इस लिस्ट में पहला नाम ब्रेंडन मैकुलम का है, जिन्होंने साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे। दूसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे। अब फिन एलन 10 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

फिन एलन की यह धमाकेदार पारी सिर्फ एक शतक तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने KKR की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखने का काम किया।

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कोलकाता के खिलाड़ी

  • ब्रेंडन मैकुलम– 13 छक्के – 2008
  • आंद्रे रसेल– 11छक्के – 2018
  • फिन एलन– 10 छक्के – 2026
  • आंद्रे रसेल – 9 छक्के -2019 ,आंद्रे रसेल -9 छक्के- , दिनेश कार्तिक -9 छक्के – 2019, वेंकटेश अय्यर -9 छक्के -2023
  • क्रिस गेल -8 छक्के – 2010 , क्रिस लिन – 8 छक्के – 2017, आंद्रे रसेल – 8 छक्के- 2022

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version