Wednesday, June 17

Wrestling: पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान अमन सेहरावत को रूस के मखाचकला में अकेले तैयारियां करने से रोक दिया गया है। वहीं इस समय कुश्ती में स्टार कल्चर को खत्म करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में लखनऊ में एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। वहीं इस कैंप में अमन भी शामिल हैं।

अमन सहरावत के रूस में ट्रेनिंग पर लगी रोक :-

इस मौजूदा समय में भारत में से कुश्ती में स्टार कल्चर खत्म करने की तैयारी कर ली गई है। इसके चलते हुए ही अब पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान अमन सेहरावत को रूस के मखाचकला में अकेले तैयारियां करने से रोक दिया गया है। क्यूंकि इस बार अमन के इस रूस दौरे पर वीटो खुद पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच विनोद कुमार ने लगाया है।

Aman Sehrawat
Aman Sehrawat

इस बात टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत अमन 20 मई तक रूस के इस नामी सेंटर में तैयारियों के लिए जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने टॉप्स में प्रस्ताव भी दिया था और भारतीय कुश्ती महासंघ से भी अनुमति मांगी थी। वहीं इस बात का जब कोच विनोद को पता लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जता दी। क्यूंकि अब कोच विनोद ने महासंघ को यह स्पष्ट किया है कि अमन के अकेले रूस में अभ्यास करने से लखनऊ साई सेंटर में चल रहे राष्ट्रीय कैंप का अनुशासन टूटेगा और अन्य पहलवानों के बीच इसका गलत संदेश जाएगा।

जून में होने है एशियाड के ट्रायल :-

इस समय लखनऊ में एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। इसमें अभी अमन भी शामिल हैं। भारतीय स्टार पहलवान अमन का भार वर्ग 57 किलो है। लेकिन वह इस वक्त 61 किलो में खेल रहे हैं।

Aman Sehrawat
Aman Sehrawat

जबकि कोच विनोद की योजना जून में होने वाले एशियाड के ट्रायल में अमन को 57 किलो वर्ग में उतारने की है। लेकिन इस बीच अब अमन ने अपने अभ्यास के साथी रिंकू और फिजियो नैतिक के साथ मखाचकला में अभ्यास का पूरा कार्यक्रम बना लिया था। लेकिन उनके इस कार्यक्रम पर कोच विनोद ने आपत्ति जता दी है।

पूरी भारतीय टीम के साथ रूस में लगाएंगे कैंप :-

इस बीच अब सूत्र बताते हैं कि भारतीय कुश्ती कोच विनोद ने इस बारे में खुद अमन और कुश्ती महासंघ से बात की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी पहलवान को अकेले विदेश में तैयारियां कराने की बजाय पूरी टीम को या फिर एशियाड के लिए टीम में चयनित पहलवानों का विदेश में कैंप लगाया जाना चाहिए। इससे भारत के सभी पहलवान वहां पर अपनी तैयारी कर सकें।

Aman Sehrawat
Aman Sehrawat

इसके चलते हुए इन सभी पहलवानों में आपस में टीम भावना भी पैदा होगी। लेकिन भारतीय पहलवान अमन से एशियाड से पहले रूस में पूरी टीम का कैंप लगाने की बात कही गई है। लेकिन इस समय फिलहाल अमन रूस नहीं गए हैं और लखनऊ में ही कैंप में तैयारियों में लग गए हैं। इसके अलावा टॉप्स के जरिए पहले भी भारतीय पहलवानों में अकेले विदेश में अभ्यास का चलन रहा है। लेकिन अब इस बात का कुश्ती महासंघ पहले विरोध कर चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version