Shooting: महाराष्ट्र के बिशनेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने हरियाणा के रोहित कन्यान की कड़ी चुनौती को पार करते हुए कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं इस बार उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में कुल 252.9 का स्कोर के साथ स्वर्ण जीता है। जबकि हरियाणा के निशानेबाज रोहित कन्यान इस बार कुल 251.9 का स्कोर के साथ रजत पदक जीत पाए।
महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष पाटिल ने जीता स्वर्ण पदक :-

महाराष्ट्र के निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं इस बार उन्होंने हरियाणा के निशानेबाज रोहित कन्यान की कड़ी चुनौती को पार करते हुए बीते दिन शुक्रवार को कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

इसके अलावा इस बार महाराष्ट्र के इस युवा निशानेबाज ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 252.9 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि हरियाणा के युवा निशानेबाज रोहित कन्यान ने 251.9 के साथ रजत पदक जीता है। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल के निशानेबाज बैदुरिया बिस्वास को कुल 230.8 अंकों के साथ कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के युवा निशानेबाज अश्मित चटर्जी ने कुल 251.0 के स्कोर के साथ जूनियर पुरुष वर्ग का खिताब जीता है।

जबकि उत्तर प्रदेश के युवा निशानेबाज पीयूष शर्मा ने इस बार कुल 250.5 के स्कोर के साथ रजत पदक पर अपना कब्जा किया है। इसके अलावा हरियाणा के रोहित कन्यान ने कुल 229.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के अभिनव साव ने कुल 254.4 के स्कोर के साथ युवा वर्ग का खिताब जीता है। जबकि इस वर्ग में हरियाणा के प्रियांशु कुल 249.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं हरियाणा के जतिन लांबा ने इस वर्ग में कुल 228.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






