IPL 2025 के दौरान पंजाब किंग्स के हेड कोच पॉन्टिंग ने अपने बेटे को भी जमकर प्रैक्टिस कराई और इस नन्हे क्रिकेटर ने भी दिखा दिया कि क्रिकेट उसकी रगों में दौड़ रहा है। 10 वर्षीय फ्लेचर पॉन्टिंग ने 8 महीनों के अन्दर दो बार मौत को हराकर अपने पिता रिकी पॉन्टिंग के साथ अब मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
8 महीने के अंदर दो बार मौत को हराने वाला योद्धा

फ्लेचर पॉन्टिंग की उम्र सिर्फ 10 साल है, लेकिन उनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। जन्म के पहले 8 महीनों में ही दो बार उनकी जान पर बन आई। पहले 6 हफ्ते की उम्र में मेनिनजाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ना पड़ा, और फिर 8 महीने की उम्र में हार्निया सर्जरी के दौरान इंफेक्शन ने हालत और खराब कर दी। दोनों बार डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन फ्लेचर ने हार नहीं मानी और मौत को मात देकर मैदान पर वापसी की।
पिता-पुत्र की जोड़ी ने IPL में दिखाया दम
हर साल IPL के दौरान फ्लेचर अपने पिता के साथ भारत आते हैं, और इस बार भी नजारा कुछ अलग नहीं था। पंजाब किंग्स ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो नेट्स में पॉन्टिंग स्टाइल में कवर ड्राइव, पुल शॉट और स्ट्रेट ड्राइव जमाते दिखे। देखकर लगा मानो छोटे पॉन्टिंग ने बड़े दिग्गजों की छुट्टी करने की ठान ली हो। रिकी पॉन्टिंग की कोचिंग में ये नेट प्रैक्टिस किसी मैच-विनिंग ट्रेनिंग से कम नहीं थी।
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला LSG से

रिकी पॉन्टिंग की हेड कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अपने IPL 2025 अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत से की है। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है, जहां पिच पर ज्यादा रन बनते नहीं। पहले मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेलने वाले अय्यर इस बार कैसा प्रदर्शन करेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

