Friday, August 1

Full Schedule of IPL 2025 Matches at HPCA Stadium Dharamsala: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को धर्मशाला स्टेडियम या HPCA स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, जो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित है। यह स्टेडियम अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जहां इसके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ स्थित हैं। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हमेशा से ही पंजाब किंग्स (PBKS) का दूसरा घरेलू मैदान रहा है।

HPCA स्टेडियम का इतिहास और विशेषताएँ

HPCA स्टेडियम की स्थापना 2003 में हुई थी और इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 23,000 के आसपास है। यह समुद्र तल से 1,457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे भारत के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियमों में से एक बनाता है। स्टेडियम में ‘रिवर एंड’ और ‘कॉलेज एंड’ नामक दो छोर हैं। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक विशेष क्रिकेट ग्राउंड बनाता है।

धर्मशाला स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी

धर्मशाला स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर कई हाई-स्कोरिंग मैच भी देखे गए हैं। यहाँ की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए चुनौती रहती है। हालाँकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे यहाँ रन बनाना आसान हो जाता है।

आईपीएल में HPCA स्टेडियम का रिकॉर्ड

यहां खेले गए 13 आईपीएल मैचों में से 8 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 5 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 175 रनों का सफल रन चेज करते हुए 178/5 रन बनाया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 241/7 सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इसके अलावा, यहाँ पर सबसे न्यूनतम स्कोर PBKS के द्वारा 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ दर्ज किया गया था।

IPL 2025 में HPCA स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच

आईपीएल 2025 में HPCA स्टेडियम में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों की मेजबानी पंजाब किंग्स के हाथों में होगी। यहाँ पर सीजन का पहला मुकाबला PBKS और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच, दूसरा मुकाबला मेजबान टीम और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एवं तीसरा यानी अंतिम मुकाबला 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इन मैचों में, पंजाब किंग्स अपने घरेलू फैंस के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

IPL 2025 में HPCA स्टेडियम धर्मशाला खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 4 मई, 2025 (रविवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 8 मई, 2025 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 11 मई, 2025 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version