Monday, February 16

Full Schedule of IPL 2025 Matches at Wankhede Stadium Mumbai: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 33,000 के आसपास है।

वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है और यह मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड भी है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जिसमें उनको सबसे अधिक सफलता वानखेड़े स्टेडियम में ही मिली है।

IPL 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में अपनी विरासत आगे बढ़ाने उरेगी मुंबई इंडियंस

IPL 2025 में, वानखेड़े स्टेडियम में फिर से कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपने घरेलू फैंस के सामने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेगी। इस स्टेडियम का एक अलग ही माहौल है, जहां स्टैंड में नीली जर्सी पहनकर आए दर्शक पूरे जोश के साथ अपनी घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाते हैं, जिसके चलते विपक्षी टीमों पर काफी दबाव भी रहता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम वह जगह रही है, जिसने मुंबई इंडियंस को जश्न मनाने के कई मौके दी हैं। अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबलों से लेकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने तक, इस ग्राउंड ने सब देखा है। यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार है और गेंदबाज भी यहाँ पर गेम बदलते हुए देखे गए हैं। इसीलिए, इस मैदान का आईपीएल में बहुत ही महत्त्व है और सभी खिलाड़ी इस मैदान पर मुकाबला खेलना चाहते हैं।

31 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड के रूप में सात रोमांचक मैचों का गवाह बनेगा। इस सीजन इस मैदान पर पहला मुकाबला 31 मार्च को मेजबान टीम और डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

यह मुकाबला दोनों टीमों के फैंस के लिए बेहद ख़ास होने वाला है, क्योंकि घरेलू टीम इस बार KKR से पिछले सीजन की हार का बदला लेना चाहेगी। 2024 के सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नाइट राइडर्स ने वानखेड़े में मेजबान टीम को करारी मात दी थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

इसके अलावा, इस सीजन वानखेड़े स्टेडियम पर अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान टीम जीत हासिल करने की प्रबल दावेदार होगी। पिछले सीजन खराब फॉर्म के बावजूद MI ने कैपिटल्स को 29 रनों से हराया था।

IPL 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 31 मार्च 2025 (सोमवार) – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 07:30 बजे
  • 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे
  • 17 अप्रैल 2025 (गुरुवार) – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
  • 20 अप्रैल 2025 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 07:30 बजे
  • 27 अप्रैल 2025 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 03:30 बजे
  • 6 मई 2025 (मंगलवार) – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 07:30 बजे
  • 15 मई 2025 (गुरुवार) – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 07:30 बजे

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version