IPL 2026 Fan Park Venue: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जरी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक फैन पार्क की भी घोषणा कर दी गयी है। इसके माध्यम से आप बिना टिकट खरीदे स्टेडियम जैसा मैच का आनंद ले सकते हैं।
BCCI ने 11 राज्यों के 15 शहरों को सूचि जरी की है। बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी साझा की है। फैन पार्क तीन वीकेंड में आयोजित किए जा रहे हैं इसमें बताया गया कि हर वीकेंड में अलग-अलग क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में पांच फैन पार्क का आयोजन होगा।
तीन हफ्तों में होंगे आयोजित होने वाले फैन पार्क की हंकारी यहाँ पढ़े
🚨 News 🚨
BCCI announces the schedule for the #TATAIPL Fan Parks 2026 for the first three weekends, aligned with the opening phase of TATA IPL 2026.
The Fan Parks will be hosted across 15 cities in 11 states during the first three weeks.
More details ▶️… pic.twitter.com/5xQdjrq39f
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2026
- पहला हफ्ता- 28 और 29 मार्च, 2026
- दूसरा हफ्ता- 4 और 5 अप्रैल, 2026
- तीसरा हफ्ता- 11 और 12 अप्रैल, 2026
पहला वीकेंड ( 28 और 29 मार्च, 2026)
- कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल – डीएल रॉय स्टेडियम.
- भोपाल, मध्य प्रदेश – सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
- नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल खेल का मैदान
- रोहतक, हरियाणा – छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
- तुमकुरु, कर्नाटक – सरकारी जूनियर कॉलेज फील्ड
दूसरा वीकेंड (4 और 5 अप्रैल, 2026)
- निजामाबाद, तेलंगाना – महिला शैक्षिक सोसायटी मैदान
- मथुरा, उत्तर प्रदेश – अमरनाथ विद्या आश्रम
- मैसूर, कर्नाटक – एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
- भुवनेश्वर, ओडिशा – किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम
- जोधपुर, राजस्थान – बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
तीसर वीकेंड
- नडियाद, गुजरात- राधे फार्म
- मेरठ, उत्तर प्रदेश – भैंसाली मैदान
- कोयंबटूर, तमिलनाडु – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
- राउरकेला, ओडिशा – सेक्टर 17 ग्राउंड
- रत्नागिरी, महाराष्ट्र – स्वर्गीय प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स
फैन पार्क में क्या सुविधा उपलब्ध होती है जानें

सभी फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ म्यूजिक, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के प्लेइंग एरिया और वर्चुअल बैटिंग का अनुभव, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360° फोटो बूथ जैसी इंटरैक्टिव फैन एंगेजमेंट चीजों की सुविधा उपलब्ध होती है इसके साथ कई आकर्षक ऑन-ग्राउंड एक्टिविटी भी होगी।







