Thursday, June 11

GT vs MI मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले GT vs MI Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस 2 बदलाव के साथ उतरी है, जहां दानिश मालेवर और और कृष भगत को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है और संतुलित टीम के साथ मैदान में उतरी है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 180 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 180 और दूसरी पारी में 181 रन बने थे।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

GT vs MI Playing XI: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस मैच में 2 बदलाव किए हैं। रेयान रिकल्टन की जगह दानिश मालेवर और दीपक चाहर के स्थान पर कृष भगत को मौका दिया गया है।

GT vs MI Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

वहीं अगर गुजरात टाइटंस पर नजर डालें तो टीम इस समय पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। उन्होंने पूरे सीजन में एक ही कॉम्बिनेशन के साथ खेलते हुए लगातार जीत हासिल की है, ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम बिना बदलाव के उतरी है।

GT vs MI: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर और प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में GT vs MI Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version