GT vs PBKS मैच मेंगुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले GT vs PBKS Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, , क्योंकि गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले 2 मुकाबलों में जीतकर आरही है और लगातार जीत के साथ शानदार लय में है, तो वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान ने पहली बार इस टूर्नामेंट में हराया। जो पंजाब की 8 मैचों में पहली हार भी है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 180 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 155 और दूसरी पारी में 158 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
GT vs PBKS Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र
इस मैच में निशांत सिंधु आज अपना डेब्यू मैच खेलेंगे ।
GT vs PBKS Playing XI: पंजाब किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, विजयकुमार व्यशाक, मुशीर खान, मिचेल ओवेन
पंजाब किंग्स ने आज अपने टीम जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार व्यशाक को गेंदबाज़ी यूनिट में शामिल किया है।
GT vs PBKS: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में GT vs SRH Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

