IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन से पहले ही अब सभी टीमों की तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। लेकिन अब इससे पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक बड़ा बदलाव किया है। इसके चलते हुए अब गुजरात टाइटंस की टीम ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।
वहीं जीटी की टीम ने बीते दिन बुधवार 11 मार्च को इस बात की जानकारी दी थी। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि विजय दहिया के पास आईपीएल में कोचिंग देने का लंबा अनुभव है। क्यूंकि इस बीच वह कई टीमों के साथ काम भी कर चुके हैं।
KKR के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं विजय दहिया :-
इस समय आईपीएल लीग में विजय दहिया कोच की भूमिका निभाते रहे हैं। क्यूंकि उनके पास कोचिंग का काफी लंबा अनुभव है। इससे पहले विजय दहिया कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में भी असिस्टेंट कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

तब उनके रहते हुए केकेआर की टीम ने साल 2012 औप 2014 का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। इसके बाद फिर वह आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड टैलेंड स्काउट बनाए गए थे।
आईपीएल में विजय दहिया ने कई टीमों के साथ किया है काम :-
इसके बाद फिर साल 2022 में विजय दहिया ने आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में भी असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाई थी। तब उनके रहते हुए LSG की यह टीम शुरुआती 2 सीजन साल 2022 और 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी।

इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की रणजी टीम के कोचिंग स्टाफ में भी रह चुके हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2007-08 में दिल्ली की टीम को रणजी ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि विजय दहिया भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे मैच भी खेल चुके हैं।
मैथ्यू हेडन को गुजरात टाइटंस ने बनाया अपना नया बैटिंग कोच :-
गुजरात टाइंटस की टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन से पहले यह पहली बार नहीं हुआ है जब उन्होंने किसी को अपने साथ जोड़ा है। क्यूंकि इस सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात की टीम ने अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

इसके बाद अब गुजरात टाइटंस की टीम ने विजय दहिया को अपनी कोचिंग टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा इस टीम में पहले से ही कई दिग्गज मौजूद हैं। क्यूंकि गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा हैं, जो पहले सीजन से ही इस टीम के साथ जुड़े हैं। इसके चलते हुए उनकी ही कोचिंग में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीत लिया था।
ऐसा दिखता है गुजरात टाइटंस का कोचिंग स्टाफ
हेड कोच : आशीष नेहरा
बैटिंग कोच : मैथ्यू हेडन
असिस्टेंट कोच : पार्थिव पटेल
असिस्टेंट कोच : आशीष कपूर
असिस्टेंट कोच : नरेंद्र नेगी
असिस्टेंट कोच : नईम अमीन
असिस्टेंट कोच : विजय दहिया
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड इस प्रकार है :-
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, अजीमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोश लिटिल, दर्शन नल्कांडे, साई किशोर, जयंत यादव.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

