गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 229 रन बना दिए है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि लाल मिट्टी की पिच की वजह से चेस करना आसान है। उन्होंने दो बदलाव किए तो वहीं गुजरात ने सिर्फ एक बदलाव किया।
गिल ने किया सीएसके बॉलर्स पर काउंटरअटैक,जड़ी एक और फिफ्टी
गुजरात टाइटंस की ताकत उनकी टॉप 3 बल्लेबाजी है। वो जिस निरंतरता के साथ खेल रहे हैं वो काबिले तारीफ है। क्योंकि इस फॉर्मेट में तेज गति से रन बनाने के साथ साथ कंसिस्टेंसी रखना काफी मुश्किल होता है। गुजरात के टॉप 3 बल्लेबाजों का चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड काफी शानदार है। इस मुकाबले में भी उन्होंने फिर से वही किया।
शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने इस मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। गिल ने पारी में अटैक करने की जिम्मेदारी ली और तेजी से रन बनाने शुरू किए। हालांकि सुदर्शन फूंक फूंक के कदम रख रहे थे। वो आराम से खेल रहे थे ताकि कोई विकेट न गिरे। जबकि दूसरी तरफ से कप्तान काफी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे। पावरप्ले में दोनों ने मिलकर 62 रन जोड़ दिए।
सुदर्शन ने बरकरार रखा चेन्नई के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड
गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। हालांकि वो ज्यादा आक्रामक खेलने के चक्कर में स्पेंसर जॉन्सन का शिकार हो गए। उन्होंने 64 रन बनाए। गिल के आउट होने के बाद साईं सुदर्शन ने तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी ली। बटलर और सुदर्शन ने एक बार फिर से चेन्नई के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी।
बटलर की धमाकेदार फिफ्टी की बदौलत गुजरात ने बनाए 229 रन
साईं ने चेन्नई के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया। बटलर भी उनका बखूभी साथ निभा रहे थे। दोनों ने अटैक करते हुए चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ दी। हालांकि सुदर्शन अपना शतक पूरा करने से चूक गए और 84 रन ही बना सकें। लेकिन बटलर ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
गुजरात के टॉप 3 बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया और टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफल हुए। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







