IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपनी आईपीएल टीम के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी (Hemang Badani) को हेड कोच और वेणुगोपाल राव (Venugopal Rao) को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है।
बता दें कि, हेमांग बदानी ने दिल्ली कैपिटल्स में रिकी पोंटिंग और वेणुगोपाल राव ने सौरव गांगुली की जगह ली है। पोंटिंग पिछले सात सीजन से कैपिटल्स के हेड कोच थे, जिन्हें अगस्त 2024 में इस पद से हटाया गया था। इसके अलावा, गांगुली को गुरूवार (17 अक्टूबर) को इस पद से हटाया गया है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि, वह दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं।
Delhi Capitals के चेयरमैन ने Hemang Badani और Venugopal Rao का किया स्वागत
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक श्री किरण कुमार ग्रांधी ने कहा:
हमें हेमांग और वेणु का दिल्ली कैपिटल्स में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। दोनों लंबे समय से हमारी टीम का अभिन्न अंग रहे हैं और हम उन्हें एक अलग भूमिका में पाकर उत्साहित हैं। कोच के रूप में उनके प्रूव्ड ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता हमारे उद्देश्यों को प्राप्त करने और दिल्ली कैपिटल्स को सफलता दिलाने में हमारी मदद करने में अमूल्य होगी।
🚨𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓🚨
We're delighted to welcome Venugopal Rao & Hemang Badani in their roles as Director of Cricket (IPL) & Head Coach (IPL) respectively 🫡
Here's to a new beginning with a roaring vision for success 🙌
Click here to read the full story 👇🏻… pic.twitter.com/yorgd2dXop
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2024
वेणुगोपाल राव ने जताया दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों का आभार
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल टीम के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने उन पर भरोसा जताने के लिए मालिकों का आभार जताया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि, वह आईपीएल 2025 के सीजन से पहले रिटेंशन सहित ऑक्शन टेबल पर आने वाली चुनौतियों का इंतजार रहे हैं।
वेणुगोपाल राव ने कहा:
फ्रेंचाइजी के साथ मेरा जुड़ाव लंबे समय से है और मैं इस भूमिका की पेशकश करके हमारे मालिकों द्वारा मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए आभारी हूं। मैं नए आईपीएल चक्र से पहले इस नई चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।
हेमांग बदानी ने दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनने को कहा सम्मान की बात
हेमांग बदानी इसी साल दिल्ली कैपिटल्स की स्वामित्व वाली इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स के बैटिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं। यहीं से उन्होंने मालिकों का भरोसा जीता और आईपीएल टीम के हेड कोच बने। बदानी ने आईपीएल में पहली बार हेड कोच बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों का आभार जताते हुए इसे सम्मान की बात कहा।
दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच हेमांग बदानी ने कहा:
दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मैं अपने मालिकों का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर यह काम सौंपा। मेगा ऑक्शन के करीब होने के साथ, बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर मेरा काम तय हो गया है। मैं शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।
दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ ने भी किया नए कोचिंग स्टाफ का स्वागत
नए कोचिंग स्टाफ का स्वागत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा:
हेमांग और वेणु दोनों कैपिटल्स परिवार का हिस्सा रहे हैं और हमारे दर्शन से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम उनके साथ काम करने और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार चीजें हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।
लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल से जुड़े रहे हैं वेणुगोपाल राव

पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव ने भारत के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं। वह डेक्कन चार्जर्स के साथ 2009 आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (2011-13) के साथ आईपीएल के 3 सीजन भी खेले हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व वाली इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स में पहले सीजन में मेंटर के रूप में और दूसरे सीजन में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में भी काम कर चुके हैं।
बदानी का कोचिंग करियर रहा है शानदार

भारत के लिए 4 टेस्ट और 40 वनडे खेलने वाले हेमांग बदानी का कोचिंग करियर काफी शानदार रहा है। 2021-23 के बीच, उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ लगातार सीज़न में फ़ील्डिंग कोच और बैटिंग कोच के रूप में काम किया।
इसके अलावा, उन्होंने जाफ़ना किंग्स फ्रेंचाइजी को लगातार दो लंका प्रीमियर लीग खिताबों के लिए भी कोचिंग दी। बदानी ने SA20 के पहले सीजन में खिताब जीतने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के साथ बैटिंग कोच के रूप में भी काम किया। इसके अलावा, 47 वर्षीय बदानी दुबई कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच भी थे, जो 2024 के ILT20 के फ़ाइनल में पहुँची थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








